विविध भारत

Delhi में Oxygen संकट के बीच रीफिल सेंटर पर बड़ा छापा, स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र से लगाई ये गुहार

Delhi में Oxygen संकट के बीच बड़ी कार्रवाई, रीफिल सेंटर पर छापे में बरामद हुए 70 सिलेंडर
2 min read
Apr 22, 2021
Delhi Oxygen Crisis
दिल्ली में ऑक्सीजन संकट के बीच रीफिल सेंटर पर बड़ा छापा, 70 सिलेंडर और कॉइल बरामद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में ऑक्सीन ( Oxygen )का संकट गहराता जा रहा है। ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल इस महामारी में भी कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी को लेकर दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली जिला के अधिकारियों ने द्वारका स्थित नंगली सखरावटी के रीफिल सेंटर पर छापेमारी की। यहां से ऑक्सीजन के 70 सिलेंडर ( Oxygen Cylinder ), ऑक्सीजन क्वाइल और इससे जुड़े दूसरे सामान भी बरामद किए हैं।

उधर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजधानी में ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। केंद्र ने कुछ सिलेंडर मुहैया करवाएं हैं, लेकिन अब भी काफी ऑक्सीजन की जरूरत है। इसके साथ ही दिल्ली में बेड की कमी को लेकर भी केंद्र सरकार से मदद की बात कही गई है।

दिल्ली में ऑक्सीन की किल्लत के बीच द्वारका के नंगली सखरावटी स्थित एक रीफिल सेंटर में 70 सिलेंडर, ऑक्सीजन कॉइल और इससे जुड़े दूसरे सामान बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक अवैध रीफिलिंग को रोकने के लिए अपने अफसरों और स्वयंसेवियों को तैनात कर दिया है।

इससे अवैध तरीके से हो रही ऑक्सीजन की रीफिलिंग रुकेगी और उसकी आपूर्ति केवल अस्पतालों को ही की जा सकेगी।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में पिछले 3 दिनों से गंभीर ऑक्सीजन संकट है। केंद्र ने आवंटन में वृद्धि की है।हालांकि केंद्र सभी राज्यों को आवंटन कर रहा है, ऐसे में दिल्ली का कोटा आवश्यकता से कम था।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि, यदि एक या दो दिन में संकट का समाधान हो जाता है, तो बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।

दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए बुधवार को हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को जमकर फटकार लगाई है। अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश जारी किया है कि ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे दिल्ली के अस्पतालों को फौरन सिलेंडरों की आपूर्ति की जाए।

कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र सरकार ने आनन-फानन में दिल्ली में ऑक्सीन का कोटा बढ़ाया। दिल्ली के हिस्से का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन कर दिया गया है। दिल्ली में अब यूपी, हरियाणा समेत चार राज्यों से ऑक्सीजन लाया जाएगा।

Published on:
22 Apr 2021 12:10 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर