विविध भारत

उत्तर भारत में तूफान ने मचाई तबाही, कुदरत के कहर में गई 90 लोगों की जान

मौसम ने अचानक करवट बदली और देश के कई हिस्सों में इसका असर देखने को मिला।

2 min read

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से अपनी तपिश से लोगों को तपाने वाली गर्मी में बुधवार को बदलाव आया। मौसम ने अचानक करवट बदली और देश के कई हिस्सों में इसका असर देखने को मिला। देश के उत्तर भारत के इलाकों में अचानक घने बादल छाने लगे और बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। इस बारिश ने गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तो राहत दी लेकिन देश के कई राज्यों में तबाही को मंजर भी देखने को मिला। कुदरत के इस कहर में अभी तक करीब 90 लोगों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें

तूफान के बाद खौफनाक मंजर, पेड़ों के नीचे दब गई मोटरसाइकिल, रोडलाइटें गिरी रोड पर

इस तबाही ने मुख्य रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को प्रभावित किया है। जहां कई लोगों के मरने की भी खबर है।

राजस्थान में सबसे ज्यादा बर्बादी

राजस्थान की अगर बात करें तो यहां तेज आंधी के कारण बुधवार को कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और पचास से ज्यादा लोग घायल हो गए। खबर है कि 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं की वजह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों बहुत बर्बादी हुई। बुधवार शाम को आए तेज तूफान के कारण कई मकान, शेड तथा पेड़ गिर गए और कई वाहन आपस में टकरा गए।

पश्चिम बंगाल में चार लोगों की मौत

वहीं पश्चिम बंगाल की बात करें तो वहां बिजली और दीवार गिरने की दो चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में भी भारी तबाही

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बिजनौर में बुधवार को आए आंधी-तूफान में चार लोगों की मौत बताई जा रही है, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। रामपुर में एक पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। मथुरा में तूफान से कई लोगों के मरने की खबर है। इस कहर से आगरा में 36 लोगों की मौत हो गई, वहीं 24 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत

देश की राजधानी दिल्ली की अगर बात करें तो यहां भी धूल भरी आंधी के बाद भारी बारिश हुई। जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि शाम को शहर में तेज हवाएं चलीं जिसकी रफ्तार 59 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर भयंकर जाम की स्थिति बन गई।

उत्तराखंड और ओडिशा में भी बरपा कहर

वहीं उत्तराखंड के चमोली में बुधवार शाम बादल फटने से भारी तबाही की खबर है। वहीं बिजली गिरने से ओडिशा में 11 व झारखंड में 3 की मौत बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

मध्यप्रदेश में यहां मौसम ने बदला अपना मूड, आंधी-तूफान के बाद सुबह हुई बारिश, बदल गया मौसम
Published on:
03 May 2018 05:05 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश