11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तूफान के बाद खौफनाक मंजर, पेड़ों के नीचे दब गई मोटरसाइकिल, रोडलाइटें गिरी रोड पर

अलवर में आए तूफान की गति इतनी अधिक थी कि चौराहों पर खड़ी बाइक उडक़र कुछ दूर जा गिरी।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

May 03, 2018

Bikes pressed under trees after storm

अलवर में बुधवार को आए तेज तूफान के शांत होने के बाद खौफनाक मंजर सामने आा है। अलवर में सैकड़ों बाइक पेड़ों के नीचे दबी मिली। कई कारों के ऊपर पेड़ गिरने से शीशे टूट गए। तूफान ने गति इतनी तेज थी कि नंगली चौराहे के पास खड़ी बाइक भी उडक़र कुछ दूर जा गिरी।

रोडलाइट ही नहीं रेडलाइट भी जमीन पर

शहर में जगह-जगह रोडलाइट के पोल गिरे मिले। बिजली के बड़े पोल धराशायी हो गए। नेहरू गार्डन, नंगली सर्किल, बिजली घर चौराहा, भगत सिंह सर्किल, स्टेशन रोड सहित तीन दर्जने से अधिक जगह बिजली के पोल गिरे हैं। तीनों जगह रेडलाइट जमीन पर आ गिरी। हादसा यहां टल गया। रेडलाइटों को हॉर्डिंग्स से लाद रखा है।

कार व मोटरसाइकिलें दब गई

तूफान में सैकड़ों की संख्या में कार व मोटरसाइकिलें पेड़ों के नीचे दब गई। अलवर शहर में नंगली सर्किल पर एक बड़े पेड़ के नीचे 10 बाइक, जनाना अस्पताल में 25 बाइक, नेहरू गार्डन के निकट 2 बाइक, होपसर्कस सब्जीमण्डी में करीब 10 बाइक, गुलाब बाग में 5 वाहन, भूरासिद्ध रोड पर करीब 20 बाइक व कार, गुलाब बाग में 5 वाहन दब गए। इस तरह पूरे शहर में सैकड़ों वाहन दबे हैं।

बड़े हॉर्डिंग्स बिखर गए

शहर में अधिकतर जगहों के बड़े हॉर्डिंग्स टूट गए। कहीं पूरे बोर्ड ही जमीन पर आ गए। कहीं टूटकर दूर चले गए। कई वाहनों पर गिर गए। जिससे नुकसान हुआ है। छोटे-बड़े हॉर्डिंग जमीन पर आ गए। तूफान की वजह से कई र्होडिंग हवा में उडऩे लगे। कई दुकानों के बाहर लगे बैनर व बोर्ड भी तेज तूफान की वजह से टूट गए।

टोलबूथ नीचे आ गया

ढहरा शाहपुरा का पूरा टोल बूथ ही जमीन पर आ गिरा। एक जना घायल भी हुआ है। कई फैक्ट्रियों व मकानों की दीवारें गिर गई। घरों के बाहर लगे कूलर उडक़र चले गए। सडक़ों के किनारे लगी कच्ची दुकानें उड़ गई। पार्कों के भीतर भी बड़ी संख्या में पेड़ गिरे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग