
शहडोल- शहर में पिछले कुछ दिन से मौसम अपना मूड बदल रहा है, दिनभर तेज धूप और गर्मी होती है, और फिर रात होते-होते आकाश में बादल नजर आने लगते हैं, थोड़ी बहुत हवाएं भी चलती हैं, कहीं-कहीं थोड़ी बहुत बूंदा बांदी भी हो रही थी, लेकिन बुधवार को फिर से मौसम ने अपना मूड बदला, पहले दिन भर तेज गर्मी हुई, कड़क धूप हुई, दिनभर गर्मी की वजह से लोग पसीना पोछते नजर आए।
और जैसे ही रात हुई मौसम ने करवट बदल लिया, आकाश में बादल नजर आने लगे, थोड़ी बहुत आंधी भी चली, जिले के कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई, और फिर आधी रात के बाद तड़के 3 बजे के करीब तेज आंधी तूफान शुरू हो गया, हवाएं तेजी के साथ चल रहीं थीं, आंधी तूफान इतनी तेज थी कि कुछ जगहों पर पेड़ भी गिर गए, कुछ गांवों में भी पेड़ गिरे। और फिर आंधी तूफान के कुछ देर बाद थोड़ी बहुत बूंदा बांदी भी हुई।
शहडोल में सुबह-सुबह बूंदा बांदी
तड़के सुबह आंधी तूफान का कहर तो शहडोल में भी देखने को मिला, रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा पेड़ इस आंधी तूफान में गिर गया, इतना ही नहीं सुबह-सुबह बारिश की कुछ बूंदे भी नीचे गिरीं। हल्की बूंदा बांदी हुई, जिसके बाद तेज गर्मी से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली, अभी भी बादल आकाश में छाए हुए हैं, कभी धूप आ जा रहा है, तो कभी बादल छा जा रहे हैं। बादल और सूर्यदेव के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है।
आम के फलों को नुकसान
इस तरह के आंधी तूफान के आने से आम के फलों को खास नुकसान है, क्योंकि तेज आंधी में जब पेड़ नीचे गिर जा रहे हैं, तो आम कैसे बच सकते हैं, जितनी तेज आंधी-तूफान चली उसमें आम के फसल पर भी असर पड़ा है, पेड़ों से ज्यादातर आम झड़ गए हैं।
मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी
गौरतलब है कि मौसम के जानकारों ने पहले ही बताया था कि बुधवार-गुरुवार को आकाश में घने बादल नजर आएंगे, बारिश भी हो सकती है। और हुआ भी वही तड़के सुबह लगभग 3 बजे तेज हवाएं आंधी चलीं, सुबह-सुबह हल्की बूंदा बांदी भी हुई, और आकाश में बादल अभी भी छाए हुए हैं।
Published on:
03 May 2018 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
