11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई ट्रेन के स्वागत में उमड़ी भीड़, ये ट्रेन है बहुत खास, यहां पढि़ए इस ट्रेन की पूरी जानकारी

ट्रेन की खासियत जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

3 min read
Google source verification
information about new train antyoday express, know specail train

शहडोल- आज से नई ट्रेन अंत्योदय एक्सप्रेस की शुुरुआत हो चुकी है, अंत्योदय एक्सप्रेस को रायपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, वैसे तो ये ट्रेन दुर्ग से फिरोजपुर तक चलेगी, लेकिन इसका शुभारंभ रायपुर से किया गया। इसके बाद ये ट्रेन नियमित रूप से दुर्ग से फिरोजपुर के बीच चलेगी।

रायपुर से चलने के बाद ये ट्रेन बिलासपुर रूट से होते हुए मध्यप्रदेश के अनुपपुर पहुंची, जहां उसका भव्य तरीके से पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया गया, इस नई ट्रेन के स्वागत के लिए खुद सांसद ज्ञान सिंह अनुपपुर स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने इस नई ट्रेन का स्वागत तो किया ही साथ ही हरी झंडी दिखाकर अगले स्टेशन के लिए रवाना भी किया, और सांसद ज्ञान सिंह खुद भी उस नई ट्रेन में सवार हो गए, और शहडोल रेलवे स्टेशन में भी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया, और वहां से फिर ट्रेन में सवार होकर उमरिया निकल गए।

शहडोल स्टेशन पर इस नई नवेली ट्रेन के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग ढोल नगाड़ों के साथ जुटे हुए थे। शहडोल स्टेशन में भी भव्य अंदाज में इस नई ट्रेन का स्वागत किया गया।

जानिए इस नए ट्रेन के बारे में


रायपुर रेलवे स्टेशन से दुर्ग-फिरोजपुर-दुर्ग नई ट्रेन अंत्योदय एक्सप्रेस का शुभारंभ आज से हो चुका है। शुभारंभ के दिन ट्रेन रायपुर फिरोजपुर अन्तोदय एक्सप्रेस के रूप में 1 मई मंगलवार को अपने ओपन टाइमिंग के अनुसार 11:30 बजे रायपुर से रवाना हुई। जो बिलासपुर, पेंड्रा रोड, होते हुए अनूपपुर, शहडोल, पहुंची, और फिर उमरिया, कटनी मुड़वारा, सागर, दमोह, झांसी, दिल्ली सफदरगंज, रोहतक, जींद, जकाल, मनसा, भटिंडा, फरीदकोट होकर फिरोजपुर बुधवार शाम 18.00 बजे पहुंचेगी।

दुर्ग फिरोजपुर दुर्ग अन्तोदय एक्सप्रेस सेवा पूरी तरह अनारक्षित यात्री ट्रेन है। यात्रियों को उन्नत आरामदायक सफर की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में इस ट्रेन की शुरूआत की गई है। रेलवे प्रबंधन के अनुसार ट्रेन में 16 सामान्य कोच व 2 जनरेटर कोच सहित 18 कोच रहेगें तथा अनारक्षित सुपरफास्ट गाड़ी होने के कारण केवल साधारण टिकट (जनरल द्वितीय श्रेणी टिकट) ही जारी किये जाएंगे। इस ट्रेन में यात्रियों को विशेष आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस ट्रेन के लिए साधारण टिकट किराया अन्य ट्रेन के साधारण टिकट के मूल भाड़े की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक होंगे।

अंत्योदय ट्रेन की खासियत
अंत्योदय एक्सप्रेस में सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पानी के लिए एक्वा गार्ड, सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले, जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

शहडोल से जाने की समय सारणी
इस ट्रेन का नंबर अप लाइन के लिए 22895 है और डाउन लाइन के लिए 22896 है। हर सप्ताह 22895 दुर्ग फिरोजपुर साप्ताहिक अन्तोदय एक्सप्रेस दुर्ग से 6 मई को दुर्ग से 7.10 बजे रवाना होकर रायपुर 7.45 बजे पहुंच कर 7.50 बजे रवाना होगी। 9.40 पर बिलासपुर पहुंचेगी 11.35 बजे पेंड्रा रोड, 12.15 बजे अनूपपुर, 13.04 बजे शहडोल, 14.03 बजे उमरिया, 15.30 बजे कटनी मुड़वारा पहुंचेगी। इसके बाद दमोह, सागर, झांसी होते हुए 4.35 बजे दिल्ली सफदरगंज, 5.58 बजे रोहतक, 6.45 बजे जींद, 8.20 बजे जकाल, 8.53 बजे मनसा, 10.45 बजे भटिंडा, 12.15 बजे फरीदकोट, सोमवार को 1 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

शहडोल से लौटने की सारणी
22896 फिरोजपुर-दुर्ग साप्ताहिक अन्तोदय एक्सप्रेस फिरोजपुर से 8 मई को रात 12.20 रवाना होगी। इसके बाद रोहतक, 7.45 बजे दिल्ली सफदरगंज, 14.20 बजे झांसी 18.13 बजे सागर, 19.13 बजे दमोह, 21.15 बजे कटनी मुड़वारा, 22.30 बजे उमरिया, 23.33 बजे शहडोल रात 12 बजकर 10 बजे अनूपपुर 12 .46 बजे पेंड्रा रोड, 3.20 बजे बिलासपुर 5.30 रायपुर बुधवार को 6.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।