11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की गिरफ्त में, पत्नी को जिंदा जलाने का आरोपी

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 1 May 2018, 2:37 PM IST

Accused in police custody, read crime news

पुलिस की गिरफ्त में, पत्नी को जिंदा जलाने का आरोपी

शहडोल- गुनहगार कितना भी कानून से भाग ले, लेकिन ज्यादा दिन कानून की गिरफ्त से दूर नहीं रह सकता, सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चरित्र संदेह पर पत्नी के ऊपर केरोसीन उड़ेलकर आग लगाने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी विकास सिंह के अनुसार अनीता बैगा का कुछ साल पूर्व लालमन बैगा के साथ विवाद हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो चुका था। और ये विवाद चरित्र संदेह को लेकर हो रहा था। अनीता बैगा २४ अप्रैल को घर आई तो दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी लालमन ने पत्नी अनीता के ऊपर केरोसीन ही उड़ेल दिया, और आग लगा दी।

आग लगते ही महिला गंभीर रूप से झुलस गई, आग से गंभीर रूप से झुलसने के बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। और तब से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। और अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


------------------------

चोरी के मामलों में पुलिस के हाथ खाली


शहडोल- शहर के आधा दर्जन से ज्यादा चोरियों के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली ही हैं। हाल ही में शहर में बदमाशों ने एक ही रात चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें यातायात डीएसपी के घर से भी बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कई संदेहियों से पूछताछ की थी लेकिन मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुुलिस अबतक उन चोरों के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा पाई है।