Rain in Gujrat से बेहाल जिंदगी रेलवे ने कई ट्रेनें की रद्द, कुछ रूट भी बदले अगले पांच दिन तक Heavy Rainfall alert
नई दिल्ली। देशभर में मानसून ( Monsoon in India ) अपने शबाब पर है। लेकिन पिछले दो दिन की बारिश ने गुजरात ( Rain in Gujrat ) में जमकर कहर बरपाया है। प्रदेश के कई जिलों में जल भराव के चलते लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। राजधानी अहमदाबाद समेत, वडोदरा, वलसालड़, नवसारी, राजकोट, सूरत में हालात काफी खराब हो गए हैं। भारी बारिश के चलते कई ट्रेनों को भी रद्द ( Many Train Cancelled ) किया गया है।
अकेले वडोदरा में पिछले दिन सिर्फ 6 घंटे के अंदर 10 इंच बारिश दर्ज की गई। बेतहाशा बारिश के चलते कई शहरों में जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। वडोदरा में भारी बारिश के कारण अब तक 6 लोगों मौत की खबर भी सामने आई है।
सुरक्षा के लिहाज से रेलवे का कदम
खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते रेलवे ने भी सुरक्षा के लिहाज से कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। रेलवे ने इसको लेकर जानकारी भी साझा की है।
बिहार और असम में कहर बरपाने के बाद मानसून का बड़ा असर गुजरात में दिख रहा है। मूसलाधार बारिश के कारण गुजरात का बुरा हाल है। आलम यह है कि गुजरात के कई शहरों में स्कूल, कॉलेज और सरकार दफ्तर तक बंद करना पड़े हैं।
अगले पांच दिन तक भारी बारिश का अलर्ट
गुजरात में मौसम की मेहरबानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौसम विभाग ने यहां अगले पांच दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कई रहात टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए उतार दिया है।
सीएम विजय रुपाणी ने भारी बारिश के चलते उच्च स्तरीय बैठक की है। सीएम ने स्थानीय प्रशासन को मदद करने के लिए दो आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। लोगों को निचले इलाके से हटने की सलाह भी दी गई है।
सड़कें बन गईं तालाब
गुजरात के बड़े शहरों में शुमार वडोदरा में तो बदरा ऐसे बरसे कि हर तरफ पानी ही पानी कर दिया। शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।
6 घंटे में शहर में 10 इंच बारिश हो गई। हालांकि प्रशासन की ओर से बचाव कार्य किया जा रहा है।
एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ के जवान फंसे हुए लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं।