31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस महासचिवों की बैठक में फैसला, संसद सत्र के बाद CWC में चुना जाएगा नया अध्यक्ष

Parliament Session के बाद होगी CWC CWC में New Congress President होगा declare राजीव गांधी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगी कांग्रेस, महासचिव की बैठक में फैसला
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 1 Aug 2019, 2:18 PM IST

CWC

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी इन दिनों नए अध्यक्ष की तलाश में है। जल्द ही अगले अध्यक्ष ( new Congress President ) पर फैसला हो सकता है। दरअसल गुरुवार को कांग्रेस महासचिवों की बैठक हुई, जिसमें ये तय हुआ कि संसद सत्र खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी एक बार फिर कार्यसमिति की अहम बैठक ( Congress Working Committee ) बुलाएगी। इस बैठक में कांग्रेस के अगले अध्यक्ष पर मौहर लग जाएगी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ( Congress leader Rahul Gandhi ) के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा ये सवाल राजनीतिक गलियारों में गूंज रहा है। अब जल्द ही इस सवाल का जवाब मिलने वाला है। कांग्रेस ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

बड़ा बदलावः लोकसभा में साथ बैठे नजर नहीं आएंगे सोनिया और राहुल गांधी

राहुल गांधी भी लेंगे हिस्सा
संसद सत्र खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी एक बार फिर कार्यसमिति की अहम बैठक बुलाएगी। इसमें प्रोविजनल अध्यक्ष (अस्थाई) पर फैसला लिया जाएगा।

खास बात यह है कि CWC की इस बैठक में राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे।

गुरुवार को कांग्रेस महासचिवों की बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हिस्सा लिया।

दरअसल राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस महासचिवों की हुई ये पहली बैठक थी।

राजीव गांधी की 75वीं जयंती मनाएगी कांग्रेस
- कांग्रेस पार्टी पूरे साल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सालगिरह मनाएगी
- देश की 20 राज्य ईकाई अपने-अपने क्षेत्र में इसको लेकर कई कार्यक्रम भी करेंगी
- दिल्ली में भी 21 बड़े कार्यक्रम होंगे।
- इस साल राजीव गांधी की 75 वीं जयंती है

बैठक में हुए शामिल
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद गुरुवार को हुई अहम बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, आरपीएन सिंह, पीसी चाको, मुकुल वास्निक, अविनाश पांडे, अहमद पटेल, पीएल पुनिया, हरीश रावत और रणदीप सुरजेवाला प्रमुख रूप से शामिल थे

आपको बता दें कि लोकसभा में चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

यही नहीं राहुल गांधी ने उस दौरान ये भी कहा था कि अगल अध्यक्ष गांधी परिवार का नहीं होगा।

यही नहीं राहुल गांधी ने जल्द से जल्द पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव कराए जाने की बात भी कही थी।

नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने पहुंचे परगट सिंह, दो घंटे तक हुई बातचीत

फिलहाल बिना अध्यक्ष चल रही पार्टी
दरअसल राहुल के इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस पार्टी इन दिनों बिना अध्यक्ष के ही चल रही है। हालांकि कई बार राहुल गांधी को ही मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने।

बहरहाल प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। शशि थरूर से लेकर कुछ नेताओं ने प्रियंका गांधी को अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त भी बताया था।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति