31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा बदलावः लोकसभा में साथ बैठे नजर नहीं आएंगे सोनिया और राहुल गांधी

Lok Sabha Seat Distribution Congress leader Rahul Gandhi को मिली दूसरी पंक्ति संसद में साथ नहीं बैठ पाएंगे सोनिया-राहुल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 1 Aug 2019, 4:09 PM IST

Sonia Gandhi

नई दिल्ली।लोकसभा सचिवालय ने सदन में सभी मंत्रियों की सीटें तय ( Lok Sabhaseat Distribution ) की गई हैं। यानी चुनाव में जीतकर आए सांसद कहां बैठेंगे इसका फैसला हो गया है। पीएम मोदी ( PM Narendra Modi ) समेत बीजेपी के दिग्गज नेताओं को पहली पंक्ति में जगह दी गई है। इनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

मां-बेटे हुए जुदा
खास बात यह है कि अब लोकसभा में राहुल गांधी ( Congress Leader Rahul Gandhi ) अपनी मां सोनिया गांधी ( Congress Chairperson Sonia Gandhi ) के साथ नहीं बैठ पाएंगे। दरअसल सीट आवंटन के चलते ऐसा हुआ है। वहीं अमेठी से जीत कर पहली बार संसद पहुंचीं स्मृति ईरानी को पहली पंक्ति में जगह मिली है।

संख्या बल से होता है फैसला
आपको बता दें कि लोकसभा में किस पार्टी को कौनसी जगह मिलेगी ये फैसला संख्या बल से तय होता है। इसके साथ ही पहली पंक्ति में कितनी सीटें किस पार्टी को दी जाएंगी, इसका निर्णय भी संख्या बल के आधार पर ही लिया जाता है।

उन्नाव केस: सुप्रीम कोर्ट ने केस को दिल्ली ट्रांसफर करने का दिया आदेश, CBI के अफसर तलब

लोकसभा में देशभर से जीत कर आए सांसदों के सीटों का बंटवार हो गया है। कौन सा सांसद कहां से सदन में आवाज उठाएगा इसका फैसला लोकसभा सचिवालय की ओर से किया गया।

पीएम मोदी को पहली पंक्ति
इस आवंटन के मुताबिक प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी को पहली पंक्ति में जगह दी गई है। उनके साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी को भी फर्स्ट रो मिली है।

इसके अलावा कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को भी पहली पक्ति में जगह मिली है।

ये भी होंगे सबसे आगे
डीवी सदानंद गौड़ा, अर्जुन मुंडा, रमेश पोखरीयाल निशंक और नरेंद्र सिंह तोमर को भी लोकसभा की पहली पंक्ति में जगह दी गई है।

यहां बैठेंगी सोनिया गांधी
विपक्ष की बात करें तो पहली पंक्ति की बात करें तो यहां एक सीट खाली है क्योंकि डिप्टी स्पीकर का चुनाव ही नहीं हुआ है। लेकिन अधीर रंजन चौधरी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को पहली पंक्ति में जगह दी गई है।

जबकि डीएमके नेता टीआर बालू भी लोकसभा में पहली पंक्ति में ही बैठेंगे। बालू के बगल में सपा के नेता मुलायम सिंह यादव को सीट आवंटित की गई है।

एनडीए की बात करें तो जेडीयू के राजीव रंजन सिंह और शिवसेना के अरविंद सावंत को भी पहली पंक्ति में जगह दी गई है।

इसलिए राहुल को मिली दूसरी पंक्ति
लोकसभा के सीट आवंटन में राहुल गांधी को दूसरी पंक्ति में जगह दी गई है। दरअसल सरकार ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष न होने के कारण उन्हें पहली पंक्ति में जगह न मिलने का हवाला दिया।

यानी अब लोकसभा में सोनिया और राहुल गांधी साथ बैठे नजर नहीं आएंगे।

आमतौर पर लोकसभा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी साथ ही बैठते नजर आए हैं। लेकिन नए सीट आवंटन के मुताबिक ऐसा नहीं हो पाएगा।

तीन तलाक बिल बना कानून, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

राहुल को मिला अखिलेश का साथ

राहुल गांधी के साथ सपा नेता अखिलेश यादव भी दूसरी पंक्ति में ही बैठेंगे। इसके अलावा नेशनर कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले के साथ दूसरी पंक्ति में ही नजर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति