विविध भारत

लालू यादव को रांची हाईकोर्ट से राहत, मिली 6 हफ्ते की अंतरिम बेल

रांची हाईकोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को 6 हफ्ते की अस्थायी जमानत दे दी है।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 3:02 PM IST
lalu yadav

रांची। रांची हाईकोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को 6 हफ्ते की अस्थायी जमानत दे दी है। चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव को यह जमानत उनके स्वास्थ्य को देखते हुए दी गई है। उनके वकील ने खराब शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए नियमित जमानत की मांग की थी।

बीमार हैं लालू यादव

डिप्रेसन और अन्य कार्डिएक समस्याओं से जूझ रहे लालू यादव बीते कई दिनों से रांची रिम्स में भर्ती थे। इससे पहले उनका इलाज नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया जा रहा था। उन्हें हाल में ही नई दिल्ली से रांची वापस भेज दिया गया था। उन पर नई दिल्ली में इलाज करवाने के दौरान राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। बता दें कि गुरुवार को लालू यादव को बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए के लिए तीन दिनों का पैरोल दिया गया है। लालू कल देर शाम रांची से पटना पहुंचे थे । उनके पटना पहुंचने से इनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू रांची के बिरसा मुंडा जेल थे। बाद में अपना इलाज के कराने के लिए पिछले दिनों उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। लालू यादव को जमानत मिलने पर आरजेडी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि 'आरजेडी के समर्थकों में बहुत ख़ुशी है।लालू प्रसाद यादव को कुछ हद तक न्याय मिला है।हमें उम्मीद है कि अंतरिम जमानत के बाद उन्हें नियमित जमानत मिल जाएगी ।'

बेटे की शादी में शामिल होने पटना पहुंचे

लालू यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव की 12 मई को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को पटना पहुंच गए । पटना एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने लिए उनके दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव मौजूद थे।अपने घर पर समर्थकों और रिश्तेदारों का हुजूम देखकर वे भावुक हो गए। लालू के साथ रांची रिम्स के दो डॉक्टरों को भी साथ भेजा गया है।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान