गुरुवार रात दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की।अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये इन पोस्टरों को चिपकाने वालों की पहचान कर रही है। पुलिस ने दिल्ली का कई इलाकों से ऐसे पोस्टरों को जब्त किया। ये पोस्टर दिल्ली के पॉश माने जाने वाले इलाकों से मिले हैं जिनसे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मंदिर मार्ग, तालकटोरा रोड और शंकर रोड के इलाकों से लेकर सर गंगा राम अस्पताल तक ऐसे पोस्टर बहुतायत मिले हैं।काली मंदिर, गवर्नमेंट कॉलोनी और आसपास की अन्य सरकारी इमारतों से भी ऐसे पोस्टर देखे जा सकते हैं।