विविध भारत

RBI ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, Twitter पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाला दुनिया का पहला सेंट्रल बैंक बना

HIGHLIGHTS Patrika Data Story: रविवार को RBI के ट्विटर हैंडल @RBI पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 10 लाख पार हो गई। इसके साथ ही RBI दुनिया का पहला ऐसा सेंट्रल बैंक बन गया है, जिसके ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख से अधिक है।
3 min read
Nov 23, 2020
patrika_data_story.jpeg
RBI sets world record, one million followers on Twitter

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) प्लेटफॉर्म के आने से खबरों के प्रसार में काफी तेजी आई है और आम लोगों तक आसानी के साथ सूचनाएं पहुंच रही हैं। आज के समय में कई तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जिससे लोग जुड़े हुए हैं, इसमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप जैसे कुछ लोकप्रिय प्लेटफॉर्म हैं जिसका इस्तेमाल दुनियाभर के लोग, संस्थान और देश की सरकारें करती है।

इन तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी की लोकप्रियता को मापने का एक तरीका उनके फॉलोअर्स की संख्या होती है। जिसकी जितनी अधिक संख्या उसे उतना अधिक लोकप्रिय माना जाता है। अब पूरी दुनिया में अपनी आर्थिक नीतियों के लिए जाने जाना वाला भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दुनियाभर के तमाम देशों के केंद्रीय बैंकों में से भारतीय रिजर्व बैंक इकलौता ऐसा सेंट्रल बैंक बन गया है, जिसका ट्विटर पर एक मिलियन यानी कि 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।

रविवार को RBI के ट्विटर हैंडल @RBI पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 10 लाख पार हो गई। इसके साथ ही RBI दुनिया का पहला ऐसा सेंट्रल बैंक बन गया है, जिसके ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख से अधिक है।

बता दें कि इसकी जानकारी खुद RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने ट्विटर पर ही दी है। शक्तिकांत दास ने ट्वीट करते हुए लिखा ' RBI ट्विटर अकाउंट पर आज एक मिलियन (10 लाख) फॉलोअर्स आ गए हैं, यह नया मील का पत्थर है। RBI के मेरे सभी सहयोगियों को बधाई।’

ये है दुनिया के पांच टॉप ट्विटर फॉलोअर्स सेंट्रल बैंक

आपको बता दें कि दुनियाभर के तमाम देशों के सेंट्रल बैंक के अलावा निजी और सरकारी बैंकों के सोशल मीडिया पर आधिकारिक अकाउंट हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही संस्थाओं के पास फॉलोअर्स की संख्या लाखों में हैं।

बीते रविवार को 10 लाख की संख्या पार करने के साथ भारतीय रिजर्व बैंक दुनिया का पहला सेंट्रल बैंक बना, जिनके फॉलोअर्स की संख्या एक मिलियन से अधिक हो गया। ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर दूसरे नंबर पर बैंक ऑफ मैक्सिको (बैंको डे मेक्सिको) है, जिनके फॉलोअर्स की संख्या 7.74 लाख है। वहीं बैंक ऑफ इंडोनेशिया का ट्विटर पर 7.57 लाख लाख फॉलोअर्स हैं।

पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने वाला अमरीका इस मामले में चौथे स्थान पर है। ट्विटर पर अमरीकी फेडरल रिजर्व का महज 6.77 लाख फोलॉअर्स हैं। वहीं यूरोपीय संघ के केंद्रीय बैंक यानी यूरोपीय सेंट्रल बैंक का ट्विटर पर 5.91 लाख फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि RBI ने 2012 में ट्विटर अकाउंट बनाया था, जबकि अमरीकी फेडरल रिजर्व और यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने 2009 में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अकाउंट बनाया था।

डेढ़ साल में बढ़े 7 लाख फॉलोअर्स

आपको बता दें कि पिछले साल यानी मार्च 2019 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का ट्विटर पर महज 3.42 लाख फॉलोअर्स थे। लेकिन बीते डेढ़ साल में तेजी के साथ 7 लाख फॉलोअर्स बढ़ें हैं। मार्च 2019 से मार्च 2020 तक एक साल के समयावधि में RBI के ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या दोगुनी होकर 7.50 लाख हो गई।

इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गई। 25 मार्च को शुरू हुए 7 हफ्ते के लॉकडाउन के दौरान 1.50 लाख फॉलोअर्स RBI से जुड़े। एक अधिकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष (2020-21) में 2.5 लाख नए फॉलोअर्स ने RBI के ट्विटर हैंडल के साथ जुड़े हैं। RBI के प्राइमरी ट्विटर हैंडल पर 27 सितंबर 2020 को 9.66 लाख फॉलोअर्स थे।

मालूम हो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंक उपभोक्ताओं और खाताधारकों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए प्राइमरी ट्विटर अकाउंट से अलग एक दूसरा अकाउंट 'RBI Says’ का इस्तेमाल करता है।

Updated on:
23 Nov 2020 06:26 pm
Published on:
23 Nov 2020 06:05 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर