विविध भारत

हिमाचल के पालमपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, सप्ताह के अंत तक रहेगा ऐसा ही हाल

हिमाचल में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी भारी बारिश दर्ज की गई। हिमाचल के पालमपुर में रिकॉर्ड तोड़ 75 मिलीमीटर बारिश हुई।
2 min read
Jul 13, 2018
himachal pradesh
हिमाचल के पालमपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, सप्ताह के अंत तक रहेगा ऐसा ही हाल

नई दिल्ली। कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे हिमाचल के लोगों को बारिश से रहात मिली है। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में हो रही बारिश शुक्रवार को भी दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा पालमपुर में 75 मिलीमीटर बारिश हुई। बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में इस सप्ताह के अंत तक और बारिश होने की बात कही है।

रविवार तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'राज्य में मानसून सक्रिय है। कांगड़ा जिले में भारी बारिश के साथ अधिकांश जगहों पर बारिश हुई।' उन्होंने कहा कि राज्य में रविवार तक सामान्य से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि चंबा जिले के डलहौजी में 27 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि धर्मशाला और मनाली दोनों जगहों पर 11.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।

शिमला में 15.1 मिलीमीटर बारिश

वहीं, राजधानी शिमला में 15.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस है। राज्य में लाहौल-स्पीति का केलांग 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सतलुज, ब्यास और यमुना नदी और किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर जिलों में उनकी सहायक नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति है।

बारिश ना होने से बेहाल था हिमाचल

गौरतलब है कि इससे पहले मानसून के कमजोर होने के कारण पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। दक्षिण-पश्चिम मानसून कई दिनों से कमजोर पड़ा हुआ था। मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि यह स्थिति 10 जुलाई तक बनी रह सकती है। इसके बाद भारी बारिश के आसार है। वहीं, बारिश ना होने की वजह से सतलुज, ब्यास और यमुना नदियों और उनकी सहायक नदियों का जलस्तर घटा हुआ था।

Published on:
13 Jul 2018 01:59 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार