विविध भारत

शेक्सपियर के कृतियों का पंजाबी में अनुवाद करने वाले इतिहासकार सुरजीत हंस का निधन

प्रख्यात सिख इतिहासकार सुरजीत हंस का 89 वर्ष की आयु में निधन विलियम शेक्सपियर की सभी कृतियों का पंजाबी में किया था अनुवाद

less than 1 minute read
प्रख्यात सिख इतिहासकार सुरजीत हंस

नई दिल्ली। विलियम शेक्सपियर ( William Shakespeare ) की सभी कृतियों का पंजाबी में अनुवाद करने वाले प्रख्यात सिख इतिहासकार और लेखक सुरजीत हंस ( Historian Surjeet Hans ) का 89 वर्ष की आयु में शुक्रवार को एक अस्पताल में निधन हो गया है।

उनके परिवार ने इसकी जानकारी दी है। वह यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित पंजाब के मोहाली शहर में अपनी पत्रकार बेटी ननकी हंस के साथ रहते थे।

उन्हें 16वीं शताब्दी के मशहूर साहित्यकार शेक्सपियर के सभी कृतियों का पंजाबी भाषा में कुशलतापूर्वक अनुवाद करने में लगभग दो दशकों का वक्त लगा, जिनमें 38 नाटक भी शामिल हैं।

अमृतसर के गुरुनानक देव विश्वविद्यालय ( Guru Nanak Dev University ) में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हंस ने साल 1993 में सेवानिवृत्त होने के बाद से शेक्सपियर की कृतियों को अनुवाद करने का काम पूर्णकालिक रूप से चुना और इसके साथ ही उन्होंने हेनरी अष्टम के अनुवाद के काम को भी समाप्त किया जो इस मशहूर साहित्यकार (1564-1616) के अंतिम नाटकों में से है।

उन्हें पटियाला स्थित पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा अनुवाद कार्य सौंपा गया था।

ये भी पढ़ें

राजे की राजस्थान गौरव यात्रा: वीडियों में जानें क्या होगा खास
Updated on:
17 Jan 2020 01:11 pm
Published on:
17 Jan 2020 01:04 pm
Also Read
View All