नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-kashmir ) में आतंकवादियों के साथ पकड़े गए पुलिस अधिकारी देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी बाद अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार ने एहतियात बरतते हुए जम्मू हवाई अड्डे ( Jammu Airport ) को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित देवेंद्र सिंह के दो आतंकवादियों के साथ शनिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद से एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।