विविध भारत

मुंबई: ड्रीमलैंड सिनेमा के पास रिहायशी इमारत में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई में बिल्डिंग में आग लगने से अफरा तफरी अभी तक 8 लोगों को बचाया गया आग लगने की वजह का खुलासा नहीं
less than 1 minute read
मुंबई: ड्रीमलैंड सिनेमा के पास एक रिहायशी इमारत में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुंबई: ड्रीमलैंड सिनेमा के पास एक रिहायशी इमारत में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। मुंबई से बड़ी खबर आ रही है। चरनी रोड पर ड्रीमलैंड सिनेमा के पास एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई । आदित्य आर्केड टोपीवाला लेन पर स्थित एक इमारत में लगी है। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा तफरी मच गई है। लोग इधर से उधर भागने लगे। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के कई वाहन लगे हुए हैं। हालांकि अभी तक 8 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने के बाद काला धुआं निकला

आग तड़के सुबह 5 बजे लगी थी। आग की घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को काबू में किया गया। आग लगने के बाद काला धुआं निकलता दिख रहा है। हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि इमारत में आग कैसे लगी है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

दरअसल जिस बिल्डिंग में आग लगी है इलाका काफी संकरा है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी विशेष उपकरणों की सहायता से आग को बुझाने में जुटे हैं। फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

Updated on:
13 Oct 2019 11:51 am
Published on:
13 Oct 2019 09:09 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर