विविध भारत

पीएम मोदी के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा का इस्तीफा, निजी कारणों का हवाला दिया

Highlights नृपेंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद 2019 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पी के सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रमुख सलाहकार 2019 में नियुक्त किया गया था।
less than 1 minute read
pk sinha
पी के सिन्हा।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पी के सिन्हा ने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। नृपेंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद 2019 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रमुख सलाहकार 2019 में नियुक्त किया गया था। सिन्हा को प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। हालांकि इस्तीफे पर सरकार की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर अब भी उनका ही नाम है।

पी के सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में की थी। पूर्व में 2015 मे ने केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया था। कैबिनेट सचिव का कार्यकाल अमूमन दो साल तक ही होता है। यूपी काडर के आईएएस अधिकारी पी के सिन्हा इससे पहले पावर सेक्रटरी थे। वह 1977 बैच के सचिवों में वह सबसे सीनियर थे और इसलिए उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए उन्हें कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था।

Published on:
16 Mar 2021 05:35 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी