विविध भारत

सबरीमला मंदिर विवादः 1500 पुलिसकर्मियों ने घेरा कस्बा, महिलाएं आईं तो मिलेगी एंट्री

मंदिर कस्बे में 1,500 पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है और ये छह नवंबर मध्यरात्रि तक यहां तैनात रहेंगे, जब तक मंदिर फिर से बंद नहीं हो जाता है।

less than 1 minute read
सबरीमला मंदिर विवादः 1500 पुलिसकर्मियों ने घेरा कस्बा, महिलाओं आईं तो मिलेगी एंट्री

तिरुअनंतपुरम। केरल के सबरीमला कस्बे को शनिवार को पूरी तरह पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यहां स्थित प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर पांच नवंबर को पूरे दिन के लिए खुलेगा, जिसके कारण कस्बे को नियंत्रण में ले लिया गया है। पथनामथित्ता जिला पुलिस अधीक्षक टी नारायण के मुताबिक, मंदिर कस्बे में 1,500 पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है और ये छह नवंबर मध्यरात्रि तक यहां तैनात रहेंगे, जब तक मंदिर फिर से बंद नहीं हो जाता है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी महिला ने मंदिर में प्रवेश करने का अनुरोध नहीं किया है। नारायण ने कहा, 'अगर कोई अनुरोध करता है, तो पुलिस शीर्ष अदालत के फैसले के मुताबिक आगे बढ़ेगी। श्रद्धालुओं के अलावा किसी को भी मंदिर के प्राधिकृत इलाके में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।' सुरक्षा इंतजामों पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कांत द्वारा निगरानी रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें

सबरीमला: केरल में भाजपा निकालेगी सियासी रथयात्रा, वामपंथियों ने लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पांबा आधार शिविर से मंदिर जाने वाले रास्ते और मंदिर के गर्भ-गृह के करीब इलाके में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मीडिया के लिए भी बंदिशें सख्त कर दी गई हैं और उन्हें केवल पांच नवंबर को ही मंदिर कस्बे पहुंचने की इजाजत दी जाएगी। शनिवार तक पुलिस ने 536 मामले दर्ज किए हैं और 3719 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से केवल करीब 100 लोग ही जेल में हैं, जबकि बाकियों को जमानत मिल गई है।

ये भी पढ़ें

अराजकता फैला रहे हैं अमित शाह, उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट संज्ञान लेगाः अरविंद केजरीवाल
Published on:
03 Nov 2018 05:04 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें