विविध भारत

कुलगाम: तीन आतंकियों को ढेर करने के बाद और दहशतगर्दों की तलाश जारी

रविवार को सुरक्षाबलों ने जवान सलीम की शहादत का बदला लेते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 6:11 PM IST
Army
कुलगाम: तीन आतंकियों को ढेर करने के बाद और दहशतगर्दों की तलाश जारी

श्रीनगर। सोमवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुए। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। अब सुरक्षाबलों ने और आंतकवादियों की तलाश में जम्मू एवं श्रीनगर के जिले कुलगाम में स्थित खुदवानी में खोज अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को सुरक्षा बलों ने इसी इलाके में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और पुलिस बल ने वानी मोहल्ला में खोज शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि, "तलाशी अभियान जारी है।"

सुरक्षाबलों ने लिया सलीम की शहादत का बदला
रविवार को सुरक्षाबलों ने पुलिस जवान सलीम शाह की शहादत का बदला ले लिया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में जिन आतंकियों ने पुलिस के जवान सलीम शाह का अपहरण कर उनकी हत्या की थी, सुरक्षाबलों ने उन तीन आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया। रविवार तड़के कुलगाम के खुदवानी मोहल्ला इलाके में ये मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से 3 बंदूके भी बरामद की हैं। सुरक्षा बलों द्वारा रविवार को मार गिराए गए तीन आतंकवादियों में पाकिस्तान का एक नागरिक भी शामिल था। गौरतलब है कि इन आतंकियों ने शनिवार सुबह पुलिस जवान सलीम शाह का अपहरण कर लिया था और मारने से पहले कई यातनाएं दी थीं। बाद में सलीम का शव कुलगाम के जंगलों से बरामद किया गया। इससे पहले आतंकियों ने पुलवामा जिले में पिछले महीने ही सेना के एक राइफलमैन औरंगजेब का भी अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद देश की जनता में जबरदस्त गुस्ता देखा गया।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान