16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राफेल डील पर भाजपा-कांग्रेस में नोटिस वॉर, संसद में जोरदार हंगामा

राफेल डील मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच नोटिस वॉर जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 23 Jul 2018, 5:36 PM IST

rafel deal bjp congress

राफेल डील पर भाजपा-कांग्रेस में नोटिस वॉर, संसद में जोरदार हंगामा

नई दिल्ली: सोमवार को संसद में एक बार फिर राफेल डील का मुद्दा उछला। भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने एक दूसरे पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया। दोनों दलों से एक दूसरे को नोटिस भेजा जा रहा है। साथ ही भाजपा के 4 लोकसभा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे दिया। फिलहाल यह नोटिस लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के पास है और मामले की जांच कर रही है। उधर, राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस भेजने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने राफेल सौदे पर संसद को गुमराह किया है, ऐसे में यह स्पष्ट तौर पर विशेषाधिकार हनन का मामला है।

राहुल पर सदन को गुमराह करने का आरोप
भाजपा के 4 सांसदों निशिकांत दुबे, अनुराग ठाकुर, दुष्यंत सिंह और प्रहलाद जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। इन सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है। सांसदों का आरोप है कि गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ 'झूठे' आरोप लगाकर सदन को 'गुमराह' किया है।

कांग्रेस ने पीएम और रक्षा मंत्री पर लगाया आरोप

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि 'पीएम और रक्षा मंत्री ने संसद को गुमराह किया। फ्रांस सरकार द्वारा जारी बयान में सिक्यॉरिटी, डिफेंस और ऑपरेशनल क्षमता से जुड़ी सूचनाओं को गोपनीय बताया गया है। उसमें कहीं भी प्लेन की कीमत की चर्चा नहीं की गई है। कीमत गोपनीयता समझौते के दायरे में नहीं आती है।'

राहुल ने उठाया था राफेल डील का मुद्दा

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस शुक्रवार को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस के दौरान उनके भाषण के लिए लाया गया है। अपने भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष ने फ्रांस के साथ राफेल डील में सेक्रेसी क्लॉज का मुद्दा उठाया था। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर मोदी पर इस डील से 'एक उद्योगपति' को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया था।