लोगों की नाराजगी से हताश हैं मोदी
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत के वंचितों और गरीबों के लिए अहितकारी मोदी सरकार की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह निराशा का विषय है कि सरकार को गरीबों और दलितों की चिंता नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार के खौफ के शासन को लेकर भी पार्टी के नेताओं और लोगों को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस अंदाज में बोलते हैं और लोगों को असहिष्णुता, धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्रवाद और सांप्रदायिकता के मुद्दे पर धमकाते हैं वो उनकी हताशा को दर्शाता है। इससे साफ है कि मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को मोदी सरकार की तानाशाही के बारे में जागरूक करना होगा।