विविध भारत

युवाओं में बढ़ रहा ‘Yaba’ ड्रग का सेवन, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया बड़ा अलर्ट

भारतीय युवाओं में बढ़ रही Yaba Drug की मांग सीमा पर बढ़ रही तस्करी के चलते अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां फेंसिडाइल सीरप के मुकाबले बढ़ी याबा की तस्करी

3 min read
Yaba durg alert
याबा ड्रग को लेकर अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी को सुलझाने के दौरान देश में कई जानी-मानी हस्तियों के ड्रग लेने के मामले जमकर सुर्खियां बंटोरीष बॉलीवुड के कई सितारे इस ड्रग लेने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस बीच सुऱक्षा एजेंसियों ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है।

दरअसल एक नई किस्म की नशीली दवा ‘याबा’ ( Yaba Drug ) की तस्करी में अचानक बड़े पैमाने पर उछाल आ गया है। भारतीय युवाओं में इसकी खपत तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। आईए जानते हैं क्या है याबा ड्रग, किस देश के रास्ते भारत में घुसा।

बांग्लादेश से हो रही एंट्री
पिछले कुछ समय से भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश से एक नई तरह का ड्रग जिसे याबा नाम दिया गया है तोजी से भारत में पहुंच रहा है। इसकी सबसे ज्यादा खपत युवाओं में हो रही है। यही वजह है कि देश की पूर्वी सीमा पर होने वाली नशीली दवाओं की तस्करी से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।

क्रेजी मेडिसन का बढ़ी डिमांड
याबा ड्रग को क्रेजी मेडिसिन के नाम भी जाना जाता है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक युवाओं के बीच क्रेजी मेडिसिन की मांग तेजी से बढ़ी है। याबा की एक गोली से अभी तक युवाओं में प्रचलित फेंसिडाइल कफ सीरप के मुकाबले करीब दोगुना मिलने के कारण युवाओं में यह नशीली दवा तेजी से पैठ बना रही है।

रणनीति बदलने का अलर्ट
सुरक्षा एजेंसियों को इस नए नशे पर काबू पाने के लिए अपनी रणनीति बदलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। एक केंद्रीय सुरक्षा बल की तरफ से तैयार डोजियर के मुताबिक, भारत फिलहाल गोल आकार की लाल रंग वाली याबा ड्रग्स के लिए ‘ट्रांजिट कंट्री (किसी अन्य देश में ले जाने के दौरान बीच में पड़ने वाला देश)’ की भूमिका निभा रहा है।

लेकिन इसकी तस्करी में बड़े पैमाने पर सामने आई बढ़ोतरी इस बात का स्पष्ट इशारा कर रही है कि याबा को देश में नशा करने वाले युवाओं के बीच मांग बढ़ रही है।

डोजियर में यह भी कहा गया है कि अवैध फेंसिडाइल सीरप की तस्करी का काम कर रहे लोगों ने याबा की बढ़ती डिमांड के चलते अपना सारा काम इस पर ही शिफ्ट कर लिया। ऐसे में आने वाले दिनों में इसके भारत में और ज्यादा पहुंचने के आसार बने हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में बढ़ रही आवक
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक पश्चिम बंगाल के इलाकों में याबा की आवक तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि बांग्लादेश से लगने वाली 4096 किलोमीटर लंबी सीमा पर बीएसएफ के गश्ती दश्तों को ज्यादा अलर्ट किया गया है।

यहां से भी बड़ा खतरा
पश्चिम बंगाल के अलावा तस्कर म्यांमार से मिजोरम में छंपाई और आइजॉल के जरिये त्रिपुरा की राजधानी अगरतला तक ला रहे हैं।

वित्तीय फायदे ने बढ़ाई चिंता
अधिकारियों की मानें तो सीमा के दोनों तरफ सक्रिय तस्कर भी चरस की तस्करी छोड़कर ज्यादा वित्तीय फायदा होने के कारण इस नशीली दवा के व्यापार से जुड़ गए हैं। ऐसे में इसके आने वाले दिनों में बढ़ने के आसार के चलते समय रहते लगाम लगाना जरूरी है।








फेंसिडाइल के मुकाबले बढ़ी याबा की तस्करी
















7.22 लाख याबा टेबलेट 2019 में तस्करों से पकड़ी गई
3.08 लाख बोतल ही फेंसिडाइल पकड़ी गई 2019 में
6.65 लाख याबा टेबलेट 2020 में नवंबर तक जब्त हुईं

05 लाख फेंसिडाइल बोतल ही जब्त हो सकी इस दौरान


ड्रेगन उगल रहा याबा का कच्चा माल
याबा या फिर क्रेजी मेडिसिन भारत में तो बांग्लादेश और म्यांमार के जरिए पहुंच रहा है, लेकिन इसका कच्चा माल यानि रॉ मटेरियल चीन से आ रहा है। रॉ मैटीरियल चीन से तस्करी के जरिये म्यांमार लाया जाता है। इसके बाद इसे तस्करी के जरिये म्यांमार से लगने वाली 270 किलोमीटर लंबी सीमा या भारत के रास्ते बांग्लादेश ले जाया जाता है।

ये है याबा ड्रग
याबा ड्रग की बात करें तो ये कैफीन और मेटहैंपटामिन कैमिकल होता है। याबा को बनाने वाली सभी अवैध लैब म्यांमार में चल रही हैं।

याबा के लक्षण और नुकसान
इस नशीली दवा से युवाओं में तनाव, उत्तेजना, गुस्सा और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह गुर्दे, दिल, लीवर और मस्तिष्क को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाती है।

ये है कीमत
क्रेजी मेडिसिन की कीमत उसकी गुणवत्ता पर भी निर्भर करती है। ये 150 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक बिकती है, जबकि फेंसिडाइल सीरप के दाम इससे बहुत कम हैं।

Published on:
16 Dec 2020 10:57 am
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब