विविध भारत

शाहीनबाग: वार्ताकारों की बातों से महिलाएं नाखुश

दूसरे दिन की बातचीत भी रही विफल महिलाओं ने वार्ताकारों के रवैये पर जताई नाखुशी कहा- ये केवल सड़क खुलवाने आए हैं, परेशानी सुनने नहीं

less than 1 minute read

सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वातार्कारों ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को शाहीनबाग की प्रदर्शनकारी महिलाओं से मुलाकात और बात की, मगर उनके जाने के बाद वे खुश नजर नहीं आईं। वार्ताकारों में से एक साधना रामचंद्रन के यह कहने पर कि 'शुक्रवार को हम 10-15 महिलाओं से अलग में बात करेंगे, इस तरह खुले मंच से बातचीत नहीं हो सकती। आप ही जगह चुनिए और 10-10 का ग्रुप बना लीजिए, ताकि बात कर हम कोई हल निकाल सकें', शाहीनबाग की महिलाओं ने नाराजगी जताई।

इन्हें परेशानी से कोई मतलब नहीं

एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा कि- 'ये लोग सीएए या एनआरसी पर बात करने नहीं आए हैं, ये सिर्फ सड़क खुलवाने आए हैं। इन्हें हमारी परेशानी से कोई मतलब नहीं है। साधना जी कहती हैं कि ग्रुप में बात करो! हम क्या बात करेंगे ग्रुप में? 10 महिलाएं जाएंगी और वहां सिर्फ एक बोलेगी, बाकियों के दिल की बात दिल में ही रह जाएगी।"

साधना रामचंद्रन ने आंदोलनकारियों को चेताया

महिला ने आगे कहा कि- 'हम तो पहले से ही बोल रहे हैं पुलिस ने जो सड़क बंद कर रखी है, उसे खोला जाए।' वकील साधना रामचंद्रन ने आंदोलकारियों को चेताया कि अगर बात नहीं बनी तो मामला फिर सुप्रीम कोर्ट में जाएगा। तब सरकार जो चाहेगी, करेगी।

Updated on:
21 Feb 2020 10:32 am
Published on:
21 Feb 2020 08:19 am
Also Read
View All
Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद