विविध भारत

आंध्र प्रदेश: स्टील फैक्ट्री में गैस लीक से 6 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

स्टील प्लांट ब्राजील की कंपनी गेरडाऊ की है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुटा है।
2 min read
gas leak in factory
आंध्र प्रदेश: स्टील फैक्ट्री में गैस लीक, 6 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में गैस लीक की खबर आ रही है। स्टील फैक्ट्री में गैस लीक हुई है। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनंतपुर जिले में गुरुवार को स्टील फैक्ट्री में कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच से ज्यादा लोगों को अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं । जिला प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। घटना पर प्रदेश सरकार ने दुख जताया है। साथ ही हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर सौंपेगी।

प्लांट में चल रहा था काम

पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्टील प्लांट में काम चल रहा था। इसी दौरान गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल प्लांट के अंदर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है।

ब्राजील की गेरडाऊ कंपनी का है प्लांट

सूत्रों के मुताबिक स्टील कंपनी ब्राजील की गेरडाऊ कंपनी की है। बताया जा रहा है कि प्लांट में टेस्टिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के समय प्लांट में 20 से 25 लोग थे। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हादसा किस कारण हुआ। आशंका जताई जा रही है कि टेस्टिंग के दौरान लापरवाही बरतने से यह घटना घटी है।

Published on:
12 Jul 2018 08:41 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर