3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: ऑटो रिक्शा और लॉरी की टक्कर में 6 की मौत, 9 घायल

आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के निकट एक ऑटोरिक्शा और एक लॉरी के बीच जबरदस्त टक्कर में तीन वर्षीय एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये।

2 min read
Google source verification
andhra Pradesh accident

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: ऑटो रिक्शा और लारी की टक्कर में 6 की मौत, 9 घायल

नई दिली। आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के निकट एक ऑटोरिक्शा और एक लॉरी के बीच जबरदस्त टक्कर में तीन वर्षीय एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया है कि यह हादसा उस समय हुआ जब 14 यात्रियों से खचाखच भरा एक ऑटोरिक्शा रामेश्वरम गांव की और जाते समय विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार लॉरी से टकरा गया ।

कैसे हुई टक्कर

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा शहर में मंगलवार लॉरी और ऑटो रिक्‍शा आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से ही तर्क चालक फरार बताया जा रहा है।जिस समय हादसा हुआ उस समय ऑटो में 14 लोग सवार थे।

तेज रफ्तार का कहर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वहाँ काफी तेज रफ़्तार में चल रहे थे। एक दूसरे के आमने-सामने आ जाने पर दोनों वाहन अपने गति को नियंत्रित नहीं कर पाए और दोनों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्क्र इतनी तेज थे कि औटो में बैठे तीन लोग छिटककर दूर जा गिरे।

मुंबई पुल हादसा: ट्रेन सेवा बहाल करने की कोशिशों के बीच रेलवे और बीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

पुलिस के अनुसार दुर्घटना स्थल से वाहन को पार्किंग करने के बाद लारी चालक भाग गया। पुलिस का कहना है कि ऑटो ने भी 15 यात्रियों को बैठा कर कानून का उल्लंघन किया था। मृतकों में से तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी काकीनाडा शहर में रामेश्वरम क्षेत्र से थे। यह दुर्घटना संबामुर्ती जलाशय के पास हुई, जबकि वे रिश्तेदार की शादी में भाग लेने के बाद पेडापुरम ब्लॉक के वाडलमुरु गांव से लौट रहे थे। आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री एन चिन्ना राजप्पा ने शोकग्रस्त परिवारों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

Story Loader