विविध भारत

Petrol-Diesel Price Hike पर सोनिया गांधी- सरकार ने जनता को नहीं दिया फायदा, 18 लाख करोड़ की अतिरिक्त वसूले

Delhi समेत देश भर में Petrol-Diesel के मूल्यों में बढ़ोतरी को लेकर Congress ने Modi Government के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है Sonia Gandhi ने कहा कि कच्चे तेल के दामों में गिरावट का फायदा जनता को मिलना चाहिए था, लेकिन सरकार ने जनता से 18 लाख करोड़ की वसूली की  

2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली समेत देश भर में पेट्रोल-डीजल ( Petrol and diesel ) के मूल्यों में बढ़ोतरी को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ( Congress ) ने मोदी सरकार ( Modi Government ) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने तेल की कीमतों ( Oil prices ) को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) ने कहा कि एक ओर जहां कच्चे तेल ( Crude oil ) की कीमतें लगातार गिर रही हैं, वहीं भारत में इसका दल्टा हो रहा है। सोनिया ने कहा कि कच्चे तेल के दामों में आ रही गिरावट का फायदा जनता को मिलना चाहिए था, लेकिन सरकार ने टैक्स बढ़ाकर जनता से 18 लाख करोड़ की अतिरिक्त वसूली की है।

इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले तीन महीनों के भीतर मोदी सरकार ने पेट्रोल—डीजल की कीमतों में 22 बार बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद मोदी सरकार ने देश की जनता को कच्चे तेल की गिरती कीमतों का फायदा नहीं, बल्कि पेट्रोल—डीजल में 12 दफा एक्साइज् ड्यूटी बढ़ाई और 18 करोड़ की अतिरिक्त वसूली की। सोनिया गांधी ने सरकार पर मुनाफाखोरी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में सरकार को देश की जनता के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी की जाए।

आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती तेल की कीमतों के खिलाफ सोमवार को चंडीगढ़, अहमदाबाद, पटना समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने आईपी कॉलेज के पास पेट्रोल पंप पर केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल महंगाः 29 को कोलकाता की सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेस-वामपंथी कार्यकर्ता
Updated on:
29 Jun 2020 08:56 pm
Published on:
29 Jun 2020 05:35 pm
Also Read
View All
Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित