विविध भारत

साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी Corona Positive, तेलंगाना सीएम से की थी मुलाकात

देशभर में बढ़ रहा Coroanvirus का खतरा साउथ के सुपरस्टार Chiranjivi भी हुए Corona Positive हाल में तेलंगाना के सीएम से की थी मुलाकात
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2020, 12:38 PM IST
Chiranjivi Corona Positive
चिरंजीवी को हुआ कोरोना

नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी ( Chiranjivi ) भी कोरोना महामारी ( coronavirus ) के शिकार हो चुके हैं। चिरंजीवी ने खुद अपने पोस्ट पर इस बात की जानकारी साझा की है। कोरोना वायरस का असर देशभर में लगातार बढ़ रहा है। कई दिग्गज इस महामारी के अब तक शिकार हो चुके हैं।

राजनेताओं से लेकर फिल्मी हस्तियों तक कई जानी-मानी हस्तियों को कोरोना वायरस अपना शिकार बना चुका है। इसी कड़ी में अब साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी भी शामिल हो गए हैं।

चिरंजीवी ने ट्वीट कर अपने 'फिल्म आचार्य के शूट से पहले प्रोटोकॉल के तहत मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसमें दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। मेरे अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और मैं खुद घर में क्वॉरेंटीन कर लिया है। जो भी लोग पिछले 5 दिनों में मिले हैं उन सभी से अपील है कि अपना कोविड टेस्ट करवा लें। जल्द ही आपको अपने ठीक होने की सूचना दूंगा।'

आपको बता दें कि अभिनेता चिरंजीवी और नागार्जुन ने हाल ही में प्रगति भवन में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी. इस दौरान केसीआर ने एक्टर्स का भव्य स्वागत किया था।

22 अगस्त 1955 को आंध्र-प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में जन्में चिरंजीवी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि 90 के दशक में चिरंजीवी की गिनती सबसे महंगे अभिनेताओं में की जाती थी।

Published on: