
नई दिल्ली। अहमदाबाद में शुक्रवार को बड़ी हवाई दुर्घटना होते-होते बच गई। यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक जाने वाली स्पाइस जेट के एक विमान का टायर अचानक फट गया। इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई ख़बर नहीं है।सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं, घटना के बाद कुछ विमानों को डायवर्ट करना पड़ा है। बता दें कि यह जानकारी एक एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।
टेक ऑफ से पहले फटा टायर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अहमदावाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्पाइस जेट का एक विमान बैंकॉक जा रहा था। टेक ऑफ से पहले ही स्पाइस के फ्लाइट नंबर 085 का टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही उसमें सवार यात्री डर गए। स्पाइस जेट के इस विमान में उस समय 188 यात्री सवार थे।
विमानों को किया गया डायवर्ट
हवाई अड्डे के निदेशक मनोज गंगवाल ने बताया कि विमान का टायर फटने से किसी भी यात्रियोंं के हताहत होने की ख़बर नहीं है। वहीं, घटना के बाद रनवे को बंद कर दिया गया है। एटरलाइन के मुताबिक हादसे की वजह से सात उड़ानों को डायवर्ट किया गया।
कई विमानों को भेजा गया वापस
बता दें कि डायवर्ट विमानों से बेंगलुरू और दिल्ली से आने वाली एक-एक तथा मुंबई की दो उड़ानों को वडोदरा में उतारा गया। वहीं, कोलकाता से आ रही एक फ्लाइट को जयपुर भेज दिया गया। मुंबई की एक विमान को भी वापस भेज दिया गया।