14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लाइट में 78 साल की महिला की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के डॉक्टर कपल ने बचाई जान

कैंडी की वजह से फ्लाइट की करानी पड़ी इमर्जेंसी लैंडिंग।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कैंडी की वजह से दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट को बीच में ही बुडापेस्ट में लैंड करवाना पड़ा। दरअसल, फ्लाइट में 78 साल की महिला ने एक कैंडी खा ली थी। कैंडी खाते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वह बेहोश हो गईं। इस दौरान फ्लाइट में सवार डॉक्टर कपल ने महिला की जान बचाई।

यह भी पढ़ें-दिल्ली:सीलिंग अभियान तेज, ब्रांडेड शोरूम सहित कई दुकानें सील

दिल्ली से लंदन जा रहे थे डॉक्टर कपल

मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में काम करने वाले लंदन पहुंचे डॉक्टर कपल ने बताया कि वे दोनों मंगलवार को दिल्ली ले लंदन जा रहे थे। यहां उन्हें एक कॉन्फ्रेंस अटेंड था। उन्होंने बताया कि वे फ्लाइट में बैठे थे तभी आधे रास्ते में अनाउंसमेंट हुई कि एक बुजुर्ग महिला की तबियत बहुत खराब है उनकी मौत हो सकती है। अगर फ्लाइट में कोई डॉक्टर है तो तुरंत मदद के लिए आगे पहुंचे।

महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी

डॉक्टर कपल ने बताया कि शुरुआत में हम समझ नहीं पा रहे थे कि महिला को सांस लेने में दिक्कत क्यों हो रही थी। 78 वर्षीय महिला बेहोश हो चुकी थीं। उनके मुंह से झाग-सा निकल रहा था। उन्होंने बताया कि प्रीतपाल को नॉर्मल सलाइन पर रखा गया और एएसबीयू बैग मास्क वेंटिलेशन और ऑक्सिजन दिया गया। करीब 40 मिनटों के बाद महिला को फिर से जिंदा किया जा सका।

यह भी पढ़ें-साउथ अफ्रीका में स्कूली लड़कियों ने बिना कपड़े पहने किया डांस, वीडियो वायरल

इमर्जेंसी लैंडिंग

इस दौरान पायलट्स ने फ्लाइट की बुडापेस्ट में इमर्जेंसी लैंडिंग की। वहीं, महिला के इलाज का पूरा इंतजाम कराया। इसके बाद बुडापेस्ट एयरपोर्ट की एएमएस(एयरपोर्ट मेडिकल सर्विस) ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया कि महिला की विंडपाइप से कैंडी निकाल ली गई है। इस वजह से अब वह आसानी से सांस ले पा रही हैं, खून का प्रवाह भी ठीक हो गया है।