विविध भारत

होम लोन लेने पर यह फाइनेंस कंपनी फ्री दिलवाएगी कोरोना वैक्सीन

कंपनी की योजना के तहत जिन लोगों ने होम लोन लिया है, उनके परिवार के दो लोगों के लिए वैक्सीनेशन का खर्चा फाइनेंस कंपनी उठाएगी।
less than 1 minute read
May 01, 2021
covid19.jpg

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कई इंश्योरेंस कंपनियां कोविड इलाज का खर्च कवर करने के लिए स्पेशल इंश्योरेंस पॉलिसी मार्केट में ला चुकी हैं। इसी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा एक्सिस बैंक सहित कई बड़ी भारतीय कंपनियां भी अपने एम्पलॉयज के लिए फ्री वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा कर चुकी हैं। इन सबके बीच श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस ने कोविड वैक्सीनेशन के लिए एक नई स्कीम की घोषणा की है।

अपनी इस स्कीम के तहत कंपनी हाउस मोर्टगेज लोन लेने वाले सभी अकाउंट होल्डर्स के परिवार में दो मेम्बर्स के लिए फ्री वैक्सीनेशन की सुविधा दे रही है। कंपनी इस योजना के तहत प्रति लोन लेने वाले यूजर्स के लिए एक हजार रुपए खर्च करेगी। इस तरह कंपनी लगभग दो करोड़ रुपए अपनी इस योजना पर खर्च करेगी। अपने ग्राहकों के अलावा कंपनी अपने कर्मचारियों को भी निशुल्क वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।

Published on:
01 May 2021 04:48 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद