चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राज्यों ने जनता के लिए कई सौगात दी इसमें सबसे बड़ी सौगात पेट्रोल-डीजल के दाम को कम करना है पुडुचेरी में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया गया
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार चुनाव शेड्यूल जारी किया। वोटिंग की शुरुआत पश्चिम बंगाल और असम से होगी। इन दोनों राज्यों में पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च को होगी। पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 2 मई को होगी।
चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। लेकिन चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राज्यों ने जनता के लिए कई सौगात दे दी। इसमें सबसे बड़ी सौगात पेट्रोल-डीजल के दाम को कम करना है।
दरअसल, चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले पुडुचेरी में पेट्रोल-डीजल के दाम कर दिए गए। यहां ईंधन पर वैट घटा दिया गया है। पुडुचेरी की उप राज्यपाल के राजनिवास ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में 2 फीसद की कमी की है।पुडुचेरी के अलावा पश्चिम बंगाल और असम की सरकारों ने टैक्स कम किए है।
वहीं आचार संहिता लगने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डेली वेज वर्कर्स की मजदूरी भी बढ़ा दी थी। ममता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वेस्ट बंगाल अर्बन एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत डेली वेज वर्कर्स की मजदूरी बढ़ा दी गई है।
ऐसे में यहां अनस्किल्ड लेबर को 144 की बजाय 202 रुपए मिलेंगे। सेमी स्किल्ड वर्कर को 172 के बजाय 303 रुपए मिलेंगे। ममता ने स्किल्ड लेबर की नई कैटेगिरी बनाई है। इन्हें काम के लिए 404 रुपए दिए जाएगें।ममता सरकरा की इस पहल से कुल 56,500 वर्कर्स को इससे फायदा मिलेगा। जिसका कहीं ना कहीं फायदा चुनाव में जरूर मिलेगा।