विविध भारत

सुनील शेट्टी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नाडा ने बनाया ब्रांड एम्बेसेडर

Actor Sunil Shetty बनेगें नाडा के ब्रांड एम्बेसेडर इस वर्ष देश में 150 खिलाड़ी डोपिंग के शिकार टोक्यो ओलंपिक में 8 महीने से भी कम वक्त बचा

2 min read

नई दिल्ली। मोदी सरकार लगातार देश की जानमानी हस्तियों को किसी न किसी तरीके से समाज हित के कामों में शामिल करती रही है। फिर चाहे वो स्वच्छता अभियान हो या फिर सीमा पर खड़े जवानों के प्रति सेवा का भाव। एक बार फिर मोदी सरकार ने बड़ी पहल करते हुए अभिनेता सुनील शेट्टी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

बॉलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है और इस संस्था को उम्मीद है कि उनकी लोकप्रियता से देश में खेलों को डोपिंग के कलंक से निजात दिलाने में मदद मिलेगी।

इस वर्ष 150 डोपिंग केस
आपको बता दें कि देशभर में वर्ष 2019 में करीब 150 से ज्यादा खिलाड़ी डोप परीक्षण में नाकाम रहे। इनमें हालांकि एक तिहाई से भी ज्यादा बॉडी बिल्डर हैं। टोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले इस तरह के आंकड़े काफी निराशाजनक है। क्योंकि इन खेलों में अब महज 8 महीने से भी कम वक्त बचा है।

वाडा ने नाडा को किया निलंबित
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने इस साल के शुरू में नाडा प्रयोगशाला को निलंबित कर दिया था और अब नाडा जो भी नमूने एकत्रित करता है उनका भारत से बाहर परीक्षण किया जाएगा।

नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल के मुताबिक सुनील शेट्टी की ख्याति और लोकप्रियता नौजवानों के साथ-साथ खिलाड़ियों में भी है। उनकी फिटनेस से कई खिलाड़ी प्रभावित हैं। ऐसे में उनको नाडा का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया जाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा, 'हमारा मानना है कि सुनील शेट्टी जैसा मशहूर अभिनेता डोपिंग के खिलाफ संदेश देने में सफल रहेगा कि डोपिंग खुद के और देश के लिये सही नहीं है। हमें लगता है कि किसी अभिनेता की देश के लोगों में ज्यादा पहुंच होती है।'

Published on:
10 Dec 2019 12:18 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर