विविध भारत

शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों और वार्ताकारों के बीच बातचीत बेनतीजा, गुरुवार को फिर होगा प्रयास

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के नियुक्त वार्ताकार वार्ताकार संजय हेगड़े ने प्रदर्शनकारियों को शीर्ष कोर्ट के आदेश पढ़कर सुनाया मीडिया के सामने प्रदर्शनकारियों से बातचीत संभव नहीं-वार्ताकार

2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के प्रयास जारी हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन शाहीन बाग पहुंचे। दोनों वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पढ़कर सुनाया। वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने कहा कि हमें कोई जल्दीबाजी नहीं है, पहले सबकी बात सुनेंगे। इस बीच वार्ताकारों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। अब कल फिर दोनों के बीच बातचीत होगी।

हम यहां कोई फैसला सुनाने नहीं आए- साधना रामचंद्रन

दूसरी वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने कहा कि प्रदर्शन करना आम लोगों का अधिकार है। लेकिन हक वहीं तक है जहां तक दूसरों का हक प्रभावित ना हो। रामचंद्रन ने बताया कि नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। उन्होंने कहा कि हम यहां कोई फैसला करने या सुनाने नहीं आए हैं। हालांकि इस दौरान वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने मीडिया को इस पूरे मामले से बाहर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मीडिया की मौजूदगी में सभी वार्ता करना उचित नहीं है, जैसे ही बातचीत हो जाएगी हम इसकी जानकारी मीडिया को दे देंगे।

शाहीन बाग ( Shaheen Bagh ) में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) को लेकर चल रहे प्रदर्शन को समाप्त करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ( Supreme court ) की ओर से नियुक्त वार्ताकार आज शाहीन बाग पहुंचे हैं। आपको बता दें कि शाहीन बाग में CAA के खिलाफ 67 दिन से धरना जारी है।

जानकारी के अनुसार शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी भी इन वार्ताकारों से बातचीत करने को तैयार हैं। प्रदर्शनकारियों की ओर से धरने पर बैठी 'दादी' वार्ताकारों से बातचीत का नेतृत्व कर रही हैं

गौरतलब है कि वार्ताकारों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि धरनास्थल पर हो रही है।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपनी सुनवाई में वातार्कारों के एक पैनल का गठन किया, जिसमें वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, वकील साधना रामचंद्रन और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें

जानिए कौन हैं शाहीन बाग पर मध्यस्थता करने वाले संजय हेगड़े, साधना रामचंद्रन और वजाहत हबीबुल्लाह?
Updated on:
20 Feb 2020 07:41 am
Published on:
19 Feb 2020 10:40 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत