विविध भारत

नई मुश्किल में नवजोत सिंह सिद्धू, बंद बोतल से फिर बाहर आया रोड रेज का जिन्न

सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि सिद्धू को जेल की सजा दी जाए या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

2 min read
Sep 12, 2018
मुश्किल में नवजोत सिंह सिद्धू, बंद बोतल से फिर बाहर आया रोड रेज का जिन्न

नई दिल्ली। दिग्गज कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर एक पुरानी मुसीबत फिर उठ खड़ी हुई है। 1988 में सिद्धू पर एक रोड रेज का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में सिद्धू को एक हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी लेकिन अब पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर फिर से परीक्षण करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि सिद्धू को जेल की सजा दी जाए या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें

गरीबों को कैसे मिले न्याय, विधिक सहायता पर खर्च के मामले में यूपी फिसड्डी

पहले एक हजार रुपए का लगा था जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस संजय किशन कौल की बेंच ने इस मामले में निर्देश जारी किया है। 15 मई को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जे चेलमेश्वर की बेंच ने सिद्धू को एक हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी। तब कोर्ट ने कहा था, 'गुरनाम सिंह की मौत के लिए सिद्धू को दोषी नहीं ठहरा सकते। सिद्धू की गुरनाम से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। घटना में कोई हथियार इस्तेमाल नहीं हुआ।'

...इन दिनों कई विवादों से घिरे हैं सिद्धू

पहले भाजपा में रहे सिद्धू इन दिनों भाजपा के ही निशाने पर हैं। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने को लेकर सिद्धू को काफी विरोध हुआ था। उनके इस कदम की उन्हीं की पार्टी के दिग्गज और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी आलोचना की थी।

ये भी पढ़ें

विदेश यात्रा पर जाने से पहले देवकी नंदन ठाकुर बोले, दो म​हीने में सोच ले सरकार, हम जो करेंगे दो महीने बाद करेंगे
Published on:
12 Sept 2018 06:29 pm
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा