हार्दिक ने इससे पहले भी अस्पताल से लौटने के बाद भी ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपने घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया था। उन्होंने लिखा था, 'घर पहुंचते ही फिर से मेरे निवास स्थान के बाहर हजारों की तादाद में पुलिस को तैनात कर दिया और लोगों को रोकने लगी, अगर आपने अंग्रेज हुकूमत नहीं देखी तो आइए एक बार गुजरात, हमारे निवास स्थान पर आपको वाघा बॉर्डर का भी नजारा देखने को मिलेगा। सत्ता के नशे में जनता पर अमानवीय अत्याचार है।'