25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनशनकारियों की हालत गंभीर, छह दिनों से जारी है अनशन, अब ये संभालेंगे आंदोलन की बागडोर

शहर से शराब दुकानों को बाहर ले जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं की हालत गंभीर, उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगाया गया है।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 11 Sep 2018, 1:56 PM IST

अनशनकारियों की हालत गंभीर

अनशनकारियों की हालत गंभीर, छह दिनों से जारी है अनशन, अब ये संभालेंगे आंदोलन की बागडोर

जगदलपुर . शहर से शराब दुकानों को बाहर ले जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को पार्टी के केंद्रीय नेता अमित जोगी का साथ मिल गया है। बताया जा रहा है कि अब इस आंदोलन की बागडोर अमित जोगी अपने हाथ में लेंगे। इसलिए जकांछ कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक जनसमर्थन जुटाने घर घर पहुंच रहे हैं।

प्रशासन ने अब तक कोई पहल नही, इसलिए अब घर घर जाकर लोगों को इस मुहीम से जोड़ा जा रहा है
रविवार को कार्यकर्ता नगरनार से लेकर नाानगूर इलाके तक पहुंचे और यहां लेागों से मुलाकात कर शराब दुकानों से होने वाली परेशानी और उन्हें दूर करने के लिए घर घर पहुंच रहे हैं। विधानसभा प्रभारी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पार्टी के पांच कार्यकर्ता पिछले छह दिन से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की है। इसलिए अब घर घर जाकर लोगों को इस मुहीम से जोड़ा जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि जल्द ही अमित जोगी बस्तर पहुंचेंगे और इस मुद्दे पर प्रशासन से लेकर सरकार के खिलाफ हमला बोलेंगे।

इधर अनशनकारियों की हालत गंभीर
शहर से बाहर शराब की दुकानों को ले जाने के लिए अनशन कर रहे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का अनशन छठवें दिन भी डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में जारी रहा। डॉक्टरों ने इनकी मेडिकल जांच करते हुए डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताई है। साथ ही कहा कि जल्द ही यह अपना अनशन नहीं तोड़ते तो इनकी हालत और खराब हो जाएगी।

ऑक्सीजन मास्क लगाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है
अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार आमरण अनशन पर बैठे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकताओं का अनशन जारी है। रात में कार्यकर्ता नरेंद्र भवानी की तबियत बिगडऩे लगी तो उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।