श्रीनगर। पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाद अब कांग्रेस ने भी जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में नगरपालिका और पंचायत चुनाव कराने के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष जीए मीर ने कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक के बाद मीडिया से कहा, 'नगरपालिका और पंचायत चुनाव कराने के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं।