इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर केंद्र राज्य की विशेष दर्जे (अनुच्छेद 35ए और अनुच्छेद 370) पर अपना रुख साफ नहीं करता है, तो उनकी नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी। फारूक ने कहा कि अगर केंद्र ने अनुच्छेद 35ए और अनुच्छेद 370 पर अपना रुख साफ नहीं किया तो, हम केवल नगर निगम व पंचायत चुनावों का ही बहिष्कार नहीं करेंगे, बल्कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे।