विविध भारत

पाकिस्तान को झटका: सुषमा ने ईद मिलन समारोह में पाकिस्‍तानी उच्‍चायुक्‍त को नहीं दिया न्योता

ईद की इस दावत में सभी अधिकारी और राजनायिकों ने शिरकत की, लेकिन पाकिस्तानी उच्चायुक्त नदारद रहे।
2 min read
Jun 27, 2018
sushma
Sushma Swaraj

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। यह झटका किसी और ने नहीं, बल्कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से दिया गया है। दरअसल, मंगलवार को विदेश मंत्रालय की ओर से प्रवासी भारतीय केंद्र में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दावत में सुषमा ने सभी राजनायिकों और अधिकारियों को आमंत्रित किया था। ईद की इस दावत में सभी अधिकारी और राजनायिकों ने शिरकत की, लेकिन पाकिस्तानी उच्चायुक्त नदारद रहे। जानकारी मिली है कि सुषमा ने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद को दावत का न्यौता भेजा ही नहीं था।

पाकिस्तान खासा नाराज

वहीं, उच्चायुक्त सोहेल महमूद को ईद मिलन में न बुलाए जाने से पाकिस्तान खासा नाराज है। पाकिस्तान की ओर से इस मामले को लेकर शिकायत की गई है। यही नहीं इस समारोह में सुषमा स्वराज ने दुनियाभर के राजनायिकों के सामने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। सुषमा ने कहा कि भारत प्रेम और आपसी भाईचारा चाहता है यहां नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा कि हम इस बात कोई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे कि नफरत और हिंसा फैलाने वाले हमारे लोगों को किसी तरह से परेशान करें। इस मौके पर सुषमा ने रमजान के महत्व के बारे बताते हुए कहा कि यह यह पाक महीना अनुशासन में रहना व सेल्फ कंट्रोल सिखाता है।

सुषमा स्वराज ने कहा कि ईद-उल-फितर अमन चैन और सांप्रदायिक सदभावना का प्रतीक है। दिवाली, क्रिसमस, बैसाखी की तरह ही ईद भी अलग-अलग विचारधारा वाले लोगों को नजदीक लाने का काम करती है। विदेश मंत्री ने कहा कि मुस्लिम आबादी वाले देशों में भारत एक अलग स्थान है।

Published on:
27 Jun 2018 10:55 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video