विविध भारत

स्वामी नित्यानंद का दावा, बनाएंगे ऐसी गाय जो करेगी तमिल और संस्कृत में बात

नित्यानंद का दावा है कि वह ऐसी गाय बना सकते हैं जो संस्कृत और तमिल भाषा में लोगों से बातचीत कर सकती है।
2 min read
Swami Nityanand
सेक्स कांड में फंसे स्वामी नित्यानंद का दावा, ऐसी गाय बनाऊंगा जो आपसे तमिल और संस्कृत में करेगी बात

नई दिल्ली। सेक्स सीडी कांड को लेकर विवादों में रहे स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद एक फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जो विज्ञान और वैज्ञानिकों को चुनौती दे रहा है। दरअसल, नित्यानंद का दावा है कि वह ऐसी गाय बना सकते हैं जो संस्कृत और तमिल भाषा में लोगों से बातचीत कर सकती है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस अविष्कार से शेर, बैल और बंदर जैसे जानवर भी आदमी की भाषा बोलने लगेंगे। स्वामी नित्यानंद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महंत की वेश-भूषा में बैठे नित्यानंद कह रहे है कि वह एक साल के अंदर वो ऐसा सिस्टम डेवलप करेंगे जिससे जानवर भी आम जन की भाषा में बोल उठेंगे।

वीडियो में नित्यानंद दावा करते नजर आ रहे हैं कि वह ऐसा चमत्कार पहले भी करके दिखा चुके हैंं और साल भर के भीतर फिर ऐसा कर दिखाएंगे। नित्यानंद के अनुसार बंदर समेत कई जानवरों के पास वैसे आंतरिक अंग नहीं हैं जैसा कि इंसानों के पास है। उन्होंने दावा किया है कि वह इन जानवरों में ऐसा अंग विकसित कर सकते हैं और यह करके दिखाएंगे। नित्यानंद ने कहा कि उन्होंने एक ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप किया है, जो यह करके दिखा सकता है। स्वामी ने कहा कि वह बंदरों, शेरों और चीतों के लिए एक फोनेटिक, भाषाई सक्षम वोकल कॉर्ड डेवलप करेंगे, जो उन्होंने इंसानों की तरह बोलने में मदद करेगा। इस कॉर्ड के डेवलप हो जाने के बाद गाए और बैल इंसानों की तरह तमिल और संस्कृत भाषा बोल सकेंगी।

आपको बता दें कि नित्यानंद बेंगलुरु-मैसूर हाईवे पर ध्यानदीपम नाम का आश्रम चलाते हैं। स्वामी 2010 में सेक्स सीडी कांड को लेकर काफी विवादों में रहे थे। वह एक अभिनेत्री से दुष्कर्म मामले में दोषी हैं और इसके लिए जेल भी काट चुके हैं। हालांकि उन्होंने सेक्स सीडी कांड को बिल्कुल फर्जी बताया था, लेकिन जांच में उन पर लगे सारे आरोप सच पाए गए थे जिसके लिए उनको सजा भी काटनी पड़ी थी। हालांकि, ऊपरी अदालत से मिली राहत के बाद वह जमानत पर रिहा हो गए।

Updated on:
20 Sept 2018 08:59 am
Published on:
20 Sept 2018 07:48 am
Also Read
View All