Tamilnadu Government: विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सिवन सम्मानित पढ़ाई के समय खेती के काम में पिता का हाथ बंटाते थे सिवन एमआईअी में प्रवेश के बाद पहली बार पहनी पैंट
नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) ने विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी (Science and Technology) के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने और युवाओं के बीच इसे बढ़ावा देने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के चेयरमेन के. सिवन को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार ( Dr APJ Abdul Kalam Award) से सम्मानित किया।
हालांकि चन्द्रयान-2 मिशन के सफल प्रक्षेपण का नेतृत्व करने वाले कैलासवादिवु सिवन ने तमिलनाडु सरकार ने अभी पुरस्कार हासिल नहीं किया है। वह कुछ समय बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से यह पुरस्कार हासिल करेंगे।
वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है पुरस्कार
बता दें कि कलाम पुरस्कार से उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जो वैज्ञानिक विकास, मानविकी और छात्रों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं। तमिलनाडु सरकार की ओर से प्रदेश के निवासियों को यह पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार में आठ ग्राम का स्वर्ण पद और पांच लाख रुपये नकद दिया जाता है।
बिना चप्पलों के गुजरा बचपन
इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने एक सरकारी स्कूल से तमिल माध्यम से पढ़ाई की है। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान सिवन खेतों में पिता की मदद किया करते थे। इसी कारण उनका दाखिला घर के पास वाले कॉलेज में कराया गया।
ग्रैजुएशन के बाद पहली बार पहनी पैंट
उन्होंने शत प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी (गणित) की पढ़ाई के बाद अपना मन बदल लिया। उनका बचपन बिना जूतों और सैंडल के गुजरा था। सिवन के अनुसार वे कॉलेज तक धोती पहनते थे। जब वे एमआईटी में गए तो पहली बार पैंट पहनी थी।