30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीनों सेनाओं का सेनापति होगा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ: पीएम मोदी

Pm Modi independence Day Speech: सेना को लेकर किया बड़ा ऐलान आतंकवाद का समर्थन करने वाले होंगे बेनकाब भ्रष्‍टाचार मिटाने में रुकावट बने अधिकारियों की कर दी छुट्टी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 16 Aug 2019, 7:51 AM IST

modi - army

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Pm Modi independence Day Speech ) ने 73वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्‍होंने देश की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को और सतर्क, सुव्‍यवस्थित और तीनों सेनाओं में तालमेल को बढ़ाने के लिए एक सेनापति बनाने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने कहा कि अब तीनों के प्रमुख को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) कहा जाएगा। सेना के इतिहास में ये पद पहली बार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं को एक साथ चलना होगा।

आतंक एक्‍सपोर्ट करने वाले होंगे बेनकाब

लाल किले की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी ( Pm Modi independence Day Speech ) ने चेतावनी भरे लहजे में साफ कर दिया है कि अब आतंकपरस्‍त लोगों के खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। उन्‍होंने कहा कि आतंक को एक्सपोर्ट करने वालों को भारत बेनकाब करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के किसी न किसी हिस्से में हमेशा कुछ होता रहता है। अब भारत इस मामले में मूकदर्शक नहीं बना रहेगा।

पीएम मोदी बोले- अनुच्‍छेद 370 इतना अच्छा था तो स्थाई क्यों नहीं किया

उन्होंने ऐलान किया कि आतंकवाद ( Terrorism ) के खिलाफ भारत अपनी लड़ाई जारी रखेगा। आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने वालों को बेनकाब करने का वक्त आ गया है।

सेना की तारीफ की

कुछ लोगों ने भारत के साथ-साथ श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में भी आतंकवाद फैला रखा है। उन्होंने इस दौरान सेना के जवानों का शुक्रिया किया और उनके योगदान की तारीफ की।

देश की सोच बदल गई है

पीएम मोदी ( Pm Modi independence Day Speech ) ने कहा कि आज देश की सोच बदल गई है। पहले जो व्यक्ति बस अड्डे की मांग करता था आज वह पूछता है कि साहब, हवाई अड्डा कब आएगा। पहले गांव में पक्की सड़क की मांग होती थी और आज लोग पूछते हैं कि सड़क फोर लेन बनेगी या 6 लेन। उन्होंने कहा कि देश का मिजाज बदल रहा है।

लाल किले से पीएम मोदी ने किया हर घर को जल के लिए 3.5 लाख करोड़ रुपए की योजना का ऐलान

भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने की जरूरत

पीएम मोदी ( Pm Modi independence Day Speech ) ने कहा कि पूरी राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त होनी चाहिए। हमारे इस मिशन में जो रुकावट बन रहे थे, हमने उनकी छुट्टी कर दी।

पीएम ने कहा कि देश में भाई-भतीजावाद एक दीमक की तरह है। इस बीमारी को भगाना जरूरी है।

जश्ने आजादी में न राष्ट्रगान बजा, न नेहरू की हैसियत पीएम की थी

उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि धीरे-धीरे सरकारें लोगों के जीवन से बाहर निकलें और लोग आजादी से अपने आप को आगे बढ़ा सकें। किसी पर भी सरकार का दबाव नहीं होना चाहिए, लेकिन मुसीबत के वक्त में सरकार को हमेशा लोगों के साथ खड़े होना चाहिए।