विविध भारत

बिहार: स्टेशन मास्टर को मिला धमकी भरा खत, लिखा- 10 दिन में पहुंचाओ 20 लाख नहीं तो उड़ा देंगे स्टेशन

ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये पत्र नक्सलियों द्वारा भेजा गया है।

2 min read
बिहार: स्टेशन मास्टर को मिला धमकी भरा खत, लिखा- 10 दिन में पहुंचाओ 20 लाख नहीं तो उड़ा देंगे स्टेशन

नई दिल्ली। आपने 'किडनैपिंग, बल्कैमेलिंग जैसी चीजों के लिए पैसे की डिमांड की ख़बर सुनी होगी थी। लेकिन बिहार के गया जिले में रंगदारी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चैंका देने वाला है। यहां स्टेशन मास्टर को रेलवे स्टेशन को ही उड़ा देने से जुड़ा धमकी भरा पत्र मिला है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये पत्र नक्सलियों द्वारा भेजा गया। लेकिन रेलवे और रेलवे पुलिस ने इसे फर्जी बताया है।

20 लाख की रंगदारी की मांग

बता दें कि बीते गुरुवार रात को गया स्टेशन के स्टेशन मास्टर को एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में लिखा था 10 दिनों के भीतर 20 लाख रुपए नहीं भेजी गई तो स्टेशन को उड़ा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये पत्र झारखंड के एक कांग्रेस नेता के लेटरहेड पर लिखा गया था। पत्र में पते के तौर पर अनंत कुमार सिन्हा, भाकपा माओवादी संगठन, झारखंड बरमासिया श्मशानघाट रोड गिरिडीह छपा था।

रेलवे ने बताया अफवाह

पत्र ये भी धमकी दी गई कि रेलवे की मददगार गया पुलिस और झारखंड पुलिस कोई मदद नहीं करेगा, क्योंकि माओवादी पुलिसकर्मियों की हर तरह से मदद करते है। वहीं, इस पत्र के मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने रेलवे थाने में नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। रेल डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि ये केवल एक अफवाह है, स्टेशन उड़ाने की बात सही नहीं है। हालांकि रेलवे पुलिस स्टेशन की सुरक्षा को लेकर अलर्ट है।पुलिस का मानना है कि ये काम शरारती तत्वों का है। उन्होंने लेटर पैड गायब करके रेलवे को परेशान करने के लिए पत्र भेज दिया है। रेलवे पुलिस संबंधित कांग्रेस कार्यकर्ता से पूछताछ की तैयारी में है। जबकि पत्र पर लिखे हस्तलेख की जांच भी करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें

Video: मंच पर मर्यादा भूले जिग्‍नेश मेवाणी, पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान
Published on:
27 Oct 2018 05:44 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत