
नई दिल्ली। गुजरात के वड़गाम से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने एकबार फिर विवादित बयान दिया है। गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वे पीएम के लिए विवादित शब्दों का प्रयोग करते दिख रहे हैं। मंच से जिग्नेश कह रहे हैं कि जब गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों को मारा-पिटा और भगाया जा रहा था, तब देश के प्रधानमंत्री ने एक लाइन की अपील तक नहीं की। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।