विविध भारत

दिल्ली-NCR में हल्की फुहारों से मौसम बना रहेगा सुहाना, पश्चिम बंगाल-बिहार समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पूर्वोत्तर के कई राज्यों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है।

2 min read
दिल्ली-NCR में हल्की फुहारों से मौसम बना रहेगा सुहाना, पश्चिम बंगाल-बिहार समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना

नई दिल्ली। उत्तर भारत मेें जहां मानसून कमजोर पड़ता जा रहा है, वहीं पूर्वोेत्तर राज्यों में मानसून अपने पूरे शबाब पर नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पूर्वोत्तर के कई राज्यों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में बरसेंगे जोरदार मेघ

ये भी पढ़ें

भारत बंद के दौरान बेकाबू भीड़ देख भड़क गया बैल, बाल-बाल बचे विधायक

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। उप हिमालयी में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में झमाझम वर्षा की उम्मीद है। साथ ही बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में जोरदार बरसात का पूर्वानुमान है। रायलसीमा, तमिलनाडू, पुडुचोरी और कर्नाटक के दक्षिण हिस्से पर भी बादल बरसेंगे। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काई मेट के मुताबिक कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल, उत्तरी बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओड़ीशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मध्यम बारिश के साथ कुछ भागों में भारी वर्षा की उम्मीद है। वाराणसी, गोरखपुर, भागलपुर, किशनगंज, पुर्णिया, रांची, जमशेदपुर और भुवनेश्वर सहित आसपास के शहरों में अच्छी खासी बारिश का पूर्वानुमान है। त्तराखंड और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी वर्षा होने की भविष्यवाणी की गई है। बता दें कि स्काईमेट ने असम और मेघालय में बाढ़ की चुनौती पैदा हो की आशंका जताई है।

दिल्ली एनसीआर मेें कमजोर होता मानसून

दिल्ली एनसीआर में मानसून कमजोर हो चुका है। यहां मानसून के थोड़े ही दिन बचे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 सितंबर के बाद दिल्ली से मानसून की विदाई हो जाएगी। सामान्य तौर पर 15 सितंबर को मॉानसून दिल्ली से वापसी करता है। इस बार मानसून अब तक दिल्ली में सामान्य रहा हैं। अगले दो दिन-तीन हल्की बारिश की संभावना है। स्काई मेट की मानेत तो मानसून ट्रफ पश्चिम में हरियाणा और पंजाब पर आ गई है। जिससे उत्तराखंड और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश जारी रहेगी। उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में मानसून की चाल कम होगी। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के शहरों में फिलहाल कहीं-कहीं हल्की वर्षा ही देखने को मिलेगी। यानि इन राज्यों में सामान्य जन-जीवन बारिश के कारण प्रभावित नहीं होगा। उधर मानसून अगले तीन-चार दिनों तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में सक्रिय रहेगा।

ये भी पढ़ें

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का पलटवार, पूछा- बंद के दौरान बच्‍ची की मौत के लिए जिम्‍मेदार कौन?
Published on:
11 Sept 2018 08:14 am
Also Read
View All
Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत

CM angry on officer: पीडब्ल्यूडी अफसर पर भडक़े CM, कहा- मीटिंग से बाहर जाओ, अपने सचिव से बात करो और सही जानकारी लेकर आओ

Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम