विविध भारत

Tokyo Olympics 2020: मीराबाई चानू ने सिल्वर जीत रचा इतिहास, अब होगी इनामों की बारिश

Tokyo Olympics 2020: भारत की तरफ से वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) में इकलौती दावेदार मीराबाई ने महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही वेटलिफ्टिंग में 21 सालों के बाद पदक जीतने का इंतजार खत्म हुआ।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2021, 6:36 PM IST
mirabai_chanu.jpg
Tokyo Olympics 2020: Weightligter Mirabai Chanu Won Silver Medal, IOA And Manipur Govt To Give Cash Prizes

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक 2016 में निराशा हाथ लगने के बाद अब टोक्यो ओलिंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Weightligter Mirabai Chanu) ने इतिहास रच दिया है। मीराबाई चानू ने देश की हर उम्मीद और भरोसे को सच साबित करते हुए भारत को पहला पदक दिलाया।

भारत की तरफ से वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) में इकलौती दावेदार मीराबाई ने महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही वेटलिफ्टिंग में 21 सालों के बाद पदक जीतने का इंतजार खत्म हुआ। चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

वह चीन की गोल्ड मेडल विजेता होउ झिहुई के 210 किलो के ओलिंपिक रिकॉर्ड वजन से सिर्फ 8 किलो दूर रह गईं। इससे पहले सिडनी ओलंपिक 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ने देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था। बहरहाल, चानू ने सिल्वर जीत कर जहां एक ओर देश का नाम रोशन किया है वहीं, अब इस सफलता के लिए उनपर इनामों की बारिश होने वाली है।

मीराबाई पर होगी इनामों की बारिश

आपको बता दें कि ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए संबंधित राज्य सरकारों ने मेडल जीतने पर नकद पुरस्कार का ऐलान किया है। वहीं भारतीय ओलंपिक संघ ने भी विजेताओं को कैश प्राइज देने की घोषणा की है। ऐसे में अब जब मीराबाई ने पदक जीत लिया है तो सवाल ये है कि उन्हें कितना इनाम मिलेगा?

यह भी पढ़ें :- tokyo olympics 2020 एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में भारत को नही मिला मेडल, सातवें स्थान पर रहे सौरभ चौधरी

चूंकि मीराबाई मणिपुर से संबंध रखती हैं और पिछले महीने ही मणिपुर सरकार ने ये ऐलान किया था कि टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 1.20 करोड़ रुपये और सिल्वर मेडल के लिए 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। लिहाजा, मीराबाई को मणिपुर सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।

भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, गोल्ड मेडल जीतने पर 75 लाख रुपये, सिल्वर मेडल पर 40 लाख और ब्रॉन्ज मेडल के लिए 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। लिहाजा, IOA की ओर से मीराबाई को 40 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

Updated on:
24 Jul 2021, 6:36 PM IST
Published on: