विविध भारत

Topical Trenches: धरती के सबसे करीब होगा शुक्र, इस दिन आसमान में बिखेरेगा बल्ब जैसी रोशनी

Coronavirus के बीच अंतरिक्ष में होने जा रहे Topical Trenches जुलाई 2020 में होंगी कई खगोलीय घटनाएं, धरती के सबसे करीब होगा Venus 8 जुलाई को दिखेगा आसमान में बल्ब जैसी रोशनी का अद्भुत नजारा

2 min read
जब धरती के सबसे करीब होगा शुक्र, दिखेगा अद्भुत नजारा

नई दिल्ली। देश और दुनिया एक तरफ कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ खलोगीय खटनाओं ( Topical trenches ) ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। एक महीने के अंदर आने वाले तीन ग्रहण इसका उदाहरण है। सूर्य ( Solar Eclipse ) और चंद्र ग्रहणों ( Moon Eclipse ) ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस बार सूर्य ग्रहण भी सबसे लंबी अवधि के साथ कई वर्षों के बाद आया था।

बहरहाल इन तीनों ही ग्रहणों के बाद अब वैज्ञानिकों की नजर आने वाली खलोगीय घटनाओं पर टिकी हुई हैं।
दरअसल पांच जुलाई को आई चंद्र ग्रहण के दूसरे दिन ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। 6 जुलाई को चंद्रमा के साथ गुरु और शनि का मिलन हो रहा है।

इन दिन ये तीनों ग्रह एक-दूसरे के बेहद करीब होंगे। इसके बाद 8 जुलाई को शुक्र ( Topical trenches ) ग्रह धरती से नजर आएगा। खलोग वैज्ञानिकों की मानें तो उस दिन शुक्र ग्रह किसी बल्ब के सामान आसमान में रोशनी बिखेरता देखा जा सकता है।

जुलाई में होंगी कई खगोलीय घटनाएं
खलोल वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार जुलाई में कई खगोलीय घटनाएं होना हैं। 12 जुलाई को चंद्रमा और मंगल एक दूसरे के बहुत करीब होंगे। 26 जुलाई की सुबह सूर्योदय से पूर्व बुध ग्रह के दर्शन का भी मौका होगा। बुध आसमान में क्षितिज से 17 डिग्री ऊपर होगा।

इसके चलते इसे आसानी से देखा सकेगा। सूर्य के नजदीक होने के कारण अन्य दिनों में बुध ग्रह को देख पाना आसान नहीं होता है।

इस महीने होने वाली खगोलीय घटनाएं
जुलाई 2020 में अंतरिक्ष में कई खगोलीय घटनाएं लोगों को या फिर अंतरिक्ष प्रेमियों को आकर्षित कर सकती हैं। अंतरिक्ष में होने घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए 14 जुलाई काफी खास है। इस दिन सौरमंडल के खूबसूरत ग्रहों के साथ तीन अपोजिशन की घटनाएं होने जा रही हैं। इसमें पृथ्वी और सूर्य के साथ कोई एक ग्रह एक सीध में आ जाता है।

एक सीध में होंगे तीन ग्रह
14 जुलाई को होने जा रही इस घटना में सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह यानी बृहस्पति के साथ ही पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे।

पश्चिम में जब सूर्य अस्त हो रहा होगा, तो पूरब में बृहस्पति उदय हो रहा होगा और बीच में पृथ्वी होगी। बृहस्पति धरती के बेहद करीब होने के कारण काफी खूबसूरत नजर आएगा।

दूरबीन से दिखेगा बौना ग्रह
16 जुलाई के दिन बौना ग्रह प्लूटो के साथ अपोजिशन की स्थिति बनने जा रही है। प्लूटो को देखने के लिए दूरबीन का सहारा लेना पड़ेगा।

इस दिन धरती के करीब होगा शनि
सौरमंडल का दूसरा विशाल ग्रह शनि 21 जुलाई को अपोजिशन में आएगा। यह रोमांचक घटना होगी। इस दिन शनि धरती के बहुत करीब होगा और पूरी रात देखा जा सकेगा। शनि के चमकदार छल्लों को देखने का यह शानदार मौका होगा। इसे दूरबीन से भी देखा जा सकेगा।

Published on:
06 Jul 2020 04:55 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?