विविध भारत

ट्विटर के इस कदम से पीएम मोदी, राहुल और विराट कोहली के फॉलोअर्स की घट जाएगी संख्या

अगले कुछ दिनों में पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को बड़ा झटका लग सकता है।

2 min read
कश्मीर: पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने शुरू किया आॅपरेशन

नई दिल्ली। अगले कुछ दिनों में पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, इन तीनों के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके पीछे कारण यह है कि ट्विटर बड़े पैमाने पर फेक अकाउंट को सस्पेंड करने जा रहा है। यह कदम ट्विटर ने फर्जी न्यूज और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए उठाया है, लेकिन इसका खामियाजा उन बड़ी शख्सियतों को भी उठाना पड़ सकता है, जिनके फैन क्लब में फॉलोअर्स की बड़ी संख्या है।

10 लाख से ज्यादा अकाउंट सस्पेंड

फेक न्यूज के प्रसार पर काबू पाने की कवायद में जुटे ट्विटर ने बीते कुछ महीनों में 10 लाख से अधिक फर्जी अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं। इसके साथ ही ट्विटर 50 हजार से अधिक स्पैम अकाउंट को भी रोजाना ब्लॉक कर रहा है। यही नहीं ट्विटर उन बॉट अकाउंट्स की भी निगरानी कर रहा है, जिसके सहायता से ट्विटर हैंडल के फॉलोअर की संख्या बढ़ाई जाती है। आपको बता दें कि बॉट की फुल फॉर्म रोबॉट है। दरअसल, ये ट्विटर बॉट एक स्वचालित सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है। इसका काम अपने आप ही लगातार पोस्ट को भेजना है। जानकारी के अनुसार बॉट की प्रोग्रामिंग कुछ इस तरह से की जाती है कि इनको ट्रेस करना काफी टेढ़ी खीर साबित होता है। वास्तव में बॉट्स को मुद्दे विशेष को ट्रेंड में लाने या फिर लोगों का ध्यानाकर्षण के लिए यूज किया जाता है।

फेक अकाउंट से फॉलो

सोशल मीडिया एनालिटिक्स फर्म ट्विटर ऑडिट की रिपोर्ट से पता चला है कि पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व विराट कोहली फर्जी अकाउंट से काफी फॉलो किया जाता है। ऐसे अकाउंट की गिनती लोखों में है। पीएम मोदी के 23 प्रतिशत फेक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी कुल 43 मिलियन फॉलोअर्स में से 10 मिलियन के आसपास फेक फॉलोअर्स हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष के तकरीबन 2.5 मिलियन फॉलोअर्स फेक बताए गए हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के फेक फॉलोअर्स की संख्या 50 प्रतिशत से भी अधिक है। ऐसे में फेक अकाउंट को सस्पेंड करने से इनके फॉलोअर्स की संख्या में काफी गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी के दौरे बाद भाजपा की बढ़ी बेचैनी, योगी सरकार के मंत्रियों ने खोला अरबों की सौगात का पिटारा
Updated on:
09 Jul 2018 11:14 am
Published on:
09 Jul 2018 09:50 am
Also Read
View All
Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी