3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के दौरे बाद भाजपा की बढ़ी बेचैनी, योगी सरकार के मंत्रियों ने खोला अरबों की सौगात का पिटारा

राहुल गांधी के दौरे बाद भाजपा की बढ़ी बेचैनी, योगी सरकार के मंत्रियों ने खोला अरबों की सौगात का पिटारा  

2 min read
Google source verification

अमेठी

image

Ruchi Sharma

Jul 08, 2018

amethi

राहुल गांधी के दौरे बाद भाजपा की बढ़ी बेचैनी, योगी सरकार के मंत्रियों ने खोला अरबों की सौगात का पिटारा

अमेठी. यूपी में 2019 का शंखनाद हो गया है, अमेठी में पूर्ण रूप से गर्म हुई सियासत को देखकर तो ऐसा ही लगता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां दो दिन का दौरा किया कि बीजेपी की नींद और चैन सब छिन गया। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर राहुल के दौरे के ठीक दो दिन के बाद योगी सरकार के दो मंत्री अमेठी में आ धमके। सरकार के मंत्रियों ने सौगातों का पिटारा खोलते हुए 5 अरब 7 करोड़ 95 लाख की जिला योजना को यहां मंजूर दी।

5 अरब 7 करोड़ 95 लाख की कार्य योजना को मिली स्वीकृति

जिले के चहुमुखी विकास के लिए तैयार की गई वर्ष 2018-19 जिला योजना की प्रस्तावित कार्य योजना को मूर्त रूप देने के लिए प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला योजना में शामिल कार्य योजना का विभागवार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सदन में विस्तृत चर्चा की।

जिला योजना में शामिल समस्त कार्यों को कराने के लिए जिला योजना में प्रस्तावित परिव्यय पर समस्त सदस्यों ने सहमति जताते हुए स्वीकृति प्रदान की। जिला योजना की बैठक में विभागों की ओर से तैयार किये गये कार्य योजना के तहत कार्यों के सम्पादन के लिए 5 अरब 7 करोड़ 95 लाख कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

इन योजनाओं को किया शामिल

इस कार्य योजना में कृषि, चिकित्सा, सड़क एवं पुल, ग्रामीण पेयजल, ग्रामीण आवास, नगरी एवं ग्रामीण पेयजल स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। जिला योजना में सड़क एवं पुल के लिए 9 करोड़ 3 लाख 16 हजार, स्वास्थ्य एवं एलोपैथिक चिकित्सा के लिए 31 करोड़ 93 लाख, ग्रामीण आवास में 25 करोड़ 58 लाख 97 हजार, ग्रामीण पेयजल ग्राम्य विकास में 46 करोड़, रोजगार कार्यक्रम में 88 करोड़ 38 लाख 50 हजार, निजी लघु सिंचाई हेतु 20 करोड़ 15 लाख 45 हजार व नगरीय पेयजल के लिए 25 करोड़ प्रमुख रहीं।

प्रभारी मंत्री के सामने बीजेपी विधायकों ने रोया रोना


बैठक में अमेठी विधायक गरिमा सिंह ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी न मिल पाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि माह की तीसरी बुधवार को किसान दिवस का आयोजन कर शासकीय योजनाओं तथा किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह ने किसानों की बोरिंग के लिए घटिया पाइप दिये जाने की शिकायत किया। प्रभारी मंत्री ने सहायक अभियन्ता जलनिगम से ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत विधायक, सांसद निधि से लगे हैण्ड पम्पों की फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट 15 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

ये रहे मौजूद

बैठक में राज्यमंत्री सुरेश पासी, एमएलसी दीपक सिंह, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएम श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी करन सिंह गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Story Loader