विविध भारत

विदेश मंत्रालय तक पहुंचा कोरोना वायरस, दो कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव

Ministry Of External Affairs में Coronavirus ने दी दस्तक दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को किया Home Quarantine
2 min read
• •
May 30, 2020
Two employee corona positive at MEA
विदेश मंत्रालय में दो कर्मचारियों को हुआ कोरोना

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 65 हजार के पार पहुंच चुकी है। इस बीच राजधानी दिल्ली ( Delhi ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। विदेश मंत्रालय ( Ministry Of external affairs ) तक कोरोना ने दस्तक दे दी है। विदेश मंत्रालय ( MEA ) के दो कर्मचारियों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सूचना मिलने के बाद इन दोनों ही कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक मिनिस्ट्री के विधि शाखा में काम कर रहे एक अधिकारी और केंद्रीय यूरोप प्रभाग के एक परामर्श देने वाले कर्मी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। विदेश मंत्रालय तक पहुंचा कोरोना वायरस, दो कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस बीच कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद मंत्रालय ने अपने सभी कर्मचारियों को संक्रमण के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही उनसे निर्धारित प्रोटोकॉल और एहतियाती उपाय का पालन करने के लिए कहा। पॉजिटिव मामले पाए जाने के बाद कानून विभाग और केंद्रीय यूरोप डिवीजन में सेनिटाइजेशन का काम भी कराया गया। वहीं, अन्य कर्मचारियों ने भी खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर रखा है।

आपको बात दें कि विदेश मंत्रालय की पहल के बाद ही वंदे भारत मिलशन के तहत दुनियाभर में फंसे भारतीयों को वापस लाने का काम चल रहा है। अब तक 50 हजार से ज्यादा विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।

हालांकि इस बीच वंदे भारत मिशन के तहत दिल्ली से मॉस्को जाने वाली एक फ्लाइट को बीच रास्ते में ही वापस बुला लिया गया। इसके पीछे वजह थी फ्लाइट के पायलट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि। ये चूक एयर इंडिया के स्टाफ मेंबर की गलती से पॉजिटिव रिपोर्ट को निगेटिव देखने की वजह से हुआ था। हालांकि समय रहते फ्लाइट को उज्बेकिस्तान से वापस बुला लिया गया था। विदेश विभाग ने 13 जून तक वंदे भारत मिशन के तहत 1 लाख भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य रखा है।

Published on:
30 May 2020 05:27 pm
Also Read
View All
ओएनजीसी मेहसाणा एसेट का कुल 96 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का उत्पादन, प्रमुख ऑनशोर तेल उत्पादक क्षेत्रों में शामिल, उत्पादन में 10 प्रतिशत हिस्सा

Ambikapur News: बेटे ने शिक्षक पिता से मांगे 5 हजार, रुपए भी नहीं लिए और दे दी जान, फिर स्कूल में बजी मोबाइल की घंटी

राष्ट्रीय डाक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता की विजेता छात्रा मीरा का सम्मान

चंडीगढ़ से गुजरात पहुंचे युवा प्रतिनिधिमंडल का सीयूजी में स्वागत, प्रदेश की संस्कृति और परंपराएं जानेंगे

Python Surgery: स्नेकमैन ने ‘इंडियन रॉक पाइथन’ को अंबिकापुर से पहुंचाया बिलासपुर, डॉक्टरों ने 3 घंटे की सर्जरी, निकाला ट्यूमर